9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिबलात्‍कार के बाद हत्या: यूपी में सबसे ज्यादा, इसके बाद असम, मध्‍य...

बलात्‍कार के बाद हत्या: यूपी में सबसे ज्यादा, इसके बाद असम, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र- लोकसभा में मंत्री ने द‍िया आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ ज्यादती वाला विडियो सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वह संसद में मणिपुर की स्थिति पर लंबी चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है। भाजपा नेता इसे राजनीत‍ि से प्रेर‍ित बताते हुए कह रहे हैं क‍ि अगर मणिपुर की बात होगी तो बंगाल और राजस्थान में भी महिलाओं पर ज्यादती की बात होगी।

बता दें कि मणिपुर में भाजपा का शासन है, जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा और विपक्ष की तकरार के बीच सरकार की ओर से महिलाओं के साथ ज्यादती के मसले पर सांसदों के सवाल का जवाब आया है।

बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले
लोकसभा के चार सांसदों के सवाल के लिखित जवाब में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 2017 से 2021 के बीच 28 राज्यों में महिलाओं के साथ बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 1278 मामले दर्ज किए गए। इनमें उत्तर प्रदेश नंबर एक और असम नंबर दो पर रहा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 218 और असम में 191 ऐसे मामले दर्ज हुए।

तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर क्रमश: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैं जहां 166 और 133 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में 25 जुलाई को पेश किए। बता दें कि 2017 से 2021 के बीच उत्तर प्रदेश और असम में पूरे समय भाजपा का शासन रहा।

बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का हाल
इस अवधि के दौरान राजस्थान में बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 39 मामले दर्ज किए गए, जबकि छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 32 और 30 ऐसे मामले दर्ज किए गए।

इन राज्‍यों में ऐसे मामलों की संख्‍या ज‍िनमें बलात्कार के बाद हत्‍या नहीं हुई:
राज्य 2017 2018 2019 2020 2021
राजस्थान 3305 4335 5997 5310 6337
छत्तीसगढ़ 1908 2091 1036 1210 1093
पश्चिम बंगाल 1084 1069 1068 1128 1123
उत्तर प्रदेश 4246 3946 3065 2769 2845
महाराष्ट्र 1933 2142 2299 2061 2496
मध्य प्रदेश 5562 5433 2485 2339 2947
वर्ष 2017 से 2021 के दौरान बलात्कार के दर्ज मामले, सोर्स- NCRB data

इन सांसदों ने पूछा था सवाल
डॉ. चंद्र सेन जादौन, डॉ. संघमित्रा मौर्य, केशरी देवी पटेल और संजय जाधव द्वारा में पूछा गया कि क्या देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, विशेष रूप से बलात्कार और हत्या के मामलों में वृद्धि हुई है? महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े सवालों के जवाब में गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने डेटा पेश किया।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में भारत में प्रतिदिन औसतन 86 बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति घंटे 49 मामले दर्ज किए गए। NCRB-2021 के डेटा में महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में राजस्थान (6,337) टॉप पर है। इस सूची में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश (2,947), तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र (2,496) और चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश (2,845) है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...