15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य2024 पर नड्डा की नजर! वसुंधरा को बनाया उपाध्यक्ष, AMU के पूर्व...

2024 पर नड्डा की नजर! वसुंधरा को बनाया उपाध्यक्ष, AMU के पूर्व VC की भी हुई टीम में एंट्री

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियों को गति दे चुकी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में कई बदलाव किए। जेपी नड्डा की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को डिप्टी सीएम बनाया गया तो वहीं तेलंगाना के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को नेशनल सेक्रेटरी का पद दिया गया।

बीजेपी की सेंट्रल टीम में कांग्रेस नेता और पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी जगह दी गई है। इसके अलावा AMU के पूर्व VC और पसमांदा मुस्लिम समाज से आने वाले यूपी के MLC तारीक मंसूर को भी टीम में शामिल किया गया है।शनिवार को जारी की गयी इस नई सूची में 13 उपाध्यक्ष और नौ महासचिव शामिल हैं। नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं।

बंदी संजय कुमार बने राष्ट्रीय महासचिव
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फणीन्द्र नाथ शर्मा को हरियाणा, रवींद्र राजू को असम-त्रिपुरा और विवेक दधकर को अंडमान और निकोबार के लिए प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

अनिल एंटनी को बनाया गया राष्ट्रीय सचिव
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

राजेश अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष
बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए हैं। इसमें अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...