9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबदला गया जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम, योगी के ट्वीट का...

बदला गया जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम, योगी के ट्वीट का जिक्र कर लोग कस रहे तंज

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। बुद्धवार 26 जुलाई को योगी आदित्यनाथ ने आगरा और मथुरा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने फतेहाबाद स्थित ताज ईस्ट गेट के मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का शुभारंभ किया। इसी दौरान सीएम योगी ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान कर दिया।

सीएम योगी ने किया मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के काम का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने कार्य की तारीफ की और कहा कि पहले आगरा मेट्रो रेल परियोजना के काम की समय सीमा अगस्त 2024 रखी गई थी, लेकिन जितनी तेजी से ये काम चल रहा है उससे लगता है कि ये फरवरी 2024 में ही बनकर तैयार हो जाएगी। ट्रायल रन की शुरुआत के बाद सीएम योगी ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन किए जाने का ऐलान किया।

सीएम योगी के पुराने ट्वीट पर लोग कस रहे तंज
सीएम योगी के इस फैसले पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विकी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मुबारक यूपी वालों को, बस ऐसे ही विकास करोगे , मजे लूटो!’ अपूर्णा ने लिखा, ‘जो कल तक अन्य लोगों को नाम बदलने पर नसीहत देते थे, आज देखा तो खुद ही नाम बदल दिए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘एक दिन पहले योगी ने कहा था कि कौवा नाम हंस रख ले तो उनका स्वभाव नहीं बदल जाएगा।’

महेश कुमार ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री महोदय नाम बदलने से हालात नहीं बदला करते! हालात बदलना है तो खुद को बदलो, अपनी दिनचर्या को बदलो, अपने काम करने का तरीका बदलो।’ विक्रांत ने लिखा, ‘कुछ दिन पहले तो योगी जी बोल रहे थे कि नाम बदलने से भाग्य नहीं बदलता तो स्टेशन का नाम बदलने का क्या फायदा?’ वहीं कुछ लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी, सीएम योगी ने इसे संज्ञान में लिया, इसके लिए धन्यवाद।

बता दें कि विपक्ष के गठबंधन का नाम UPA से INDIA रखने जाने पर सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा था, “कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा। अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी। नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा। ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी।” ऐसे में अब जन आगरा के मेट्रो स्टेशन का नाम बदले जाने का ऐलान हुआ तो लोग सीएम योगी के इसी ट्वीट का हवाला देकर तंज कस रहे हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...