14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeनितिन देसाई ने डिजाइन किया था अपनी मौत का सेट, सुसाइड नोट...

नितिन देसाई ने डिजाइन किया था अपनी मौत का सेट, सुसाइड नोट में बताई थी आखिरी इच्छा…

Published on

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड गलियारों में मातम पसरा है. हर कोई उनके जिंदगी खत्म करने के कदम पर हैरानी जता रहा है. नितिन देसाई ने फेमस एनडी स्टूडियो में अपनी जान ले ली. उनके सुसाइड की वजह पैसों की तंगी बताई जा रही है. सुनने में आया है वो 180 करोड़ के कर्ज में डूबे थे. अब उनके सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. जो किसी को भी चौंका सकता है.

प्लान्ड था नितिन देसाई का सुसाइड
जानकारी के मुताबिक, फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने अपनी मौत का सेट भी डिजाइन किया था. एनडी स्टूडियो के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मयूर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का आर्ट सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था. चश्मदीद की मानें तो देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था. इस धनुष बाण के बीचों बीच नितिन देसाई ने फंदे से लटककर आत्महत्या की. एक टेप रिकॉर्डर भी पुलिस को मिला है जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है.

नितिन देसाई की आखिरी इच्छा
दूसरी तरफ, नितिन देसाई के यहां काम करने वाले पूर्व कर्मचारी सचिन मोरे ने भी अहम डिटेल शेयर की है. सचिन नितिन देसाई के स्टूडियो में 1 साल पहले तक काम करते थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है वो तुरंत स्टूडियो पहुंचे. उनके मुताबिक, नितिन देसाई के पास एक कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका अंतिम संस्कार वहीं स्टूडियो में ही किया जाए, क्योंकि एनडी स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब है.

कब होगा नितिन देसाई का अंतिम संस्कार?
रायगढ़ के SP सोमनाथ घाड़गे ने बताया कि नितिन देसाई की आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद हम उनके कार्यालय में आए. जिस जगह वारदात हुई वहां पर पूरा पंचनामा किया और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और संबंधित चीजों को जब्त किया. हमने यहां के केयर टेकर समेत जो भी लोग मौजूद थे उनके बयान दर्ज किए हैं. उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार एनडी स्टूडियो में हो.

नितिन देसाई के पार्थिव शरीर को परिवार के अनुरोध पर फिलहाल जेजे अस्पताल में रखा गया है. कुछ परिवारवाले विदेश से आने वाले हैं, तब तक के लिए शव अस्पताल में रखा गया है. नितिन देसाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एनडी स्टूडियो, कर्जत में होगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जेजे अस्पताल के 4 डॉक्टरों ने नितिन देसाई का पोस्टमार्ट किया. शुरुआती जांच में मौत की वजह फांसी के फंदे से लटकना बताई गई है.

फेमस आर्ट डायरेक्टर थे नितिन देसाई
नितिन देसाई ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दी. उनकी मौत की खबर ने फैंस और सेलेब्स दोनों को हैरान किया. 9 अगस्त को वो अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे, मगर इससे पहले उन्होंने मौत को गले लगा लिया. नितिन देसाई ने कई फिल्मों और टीवी शोज के सेट डिजाइन किए थे. इनमें हम दिल दे चुके सनम, राजू चाचा, देवदास, जोधा अकबर, लगान, बाजीराव मस्तानी शामिल हैं. अपने बेहतरीन काम के लिए उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का 4 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. वो तीन बार फिल्मफेयर बेस्ट आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड जीते. वो स्क्रीन और IFA अवॉर्ड से भी नवाजे गए थे.

नितिन देसाई का मुंबई के कर्जत में 52 एकड़ में फैला एनडी स्टूडियो है. उन्होंने 2005 में इसकी स्थापना की थी. उनके इस आलीशान स्टूडियो में जोधा अकबर, स्लमडॉग मिलियनेयर, बाजीराव मस्तानी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, प्रेम रतन धन पायो, ताज महल, प्यार की ये एक कहानी जैसी फिल्मों के सेट लगे थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...