11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यकुछ लिखने की जरूरत नहीं... शिंदे के डिप्टी सीएम बनने पर उद्धव...

कुछ लिखने की जरूरत नहीं… शिंदे के डिप्टी सीएम बनने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता दानवे का फोटो ‘अटैक’

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत और फिर 11 दिन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की शपथ के बाद भी सियासत गरमाई हुई है। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम बनने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे ने फोटो के जरिए अटैक किया है। दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि कैप्शन लिखने की जरूरत नहीं है। इस फोटो एकनाथ शिंदे के अभिवादन को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वीकार कर रहे हैं। आजाद मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ समारोह से कुछ घंटे पहले ही शिंदे सरकार में शामिल होने पर राजी हुए थे।

दानवे ने बोला हमला
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में फडणवीस के बाद दूसरे ऐसे नेता है जो सीएम रहने के बाद डिप्टी सीएम बने हैं। उद्धव ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। वह शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद उद्धव ठाकरे के साथ ही रहे थे। दानवे संभाजीनगर के शिवसेना यूबीटी खेमे के प्रमुख है। विधानसभा परिषद में नेता विपक्ष होने के बाद भी अंबादास दानवे ने नई सरकार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को बधाई नहीं दी है बल्कि हमला बोला है। हालांकि दानवे की इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने एक उनका भी वीडियो शेयर कर दिया है। इसमें वह राउत के पैंट में लगी धूल को कपड़े से झाड़ कर ठीक रहे हैं।

फडणवीस साफ कर चुके स्थिति
सीएम बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस एक टीवी इंटरव्यू में स्पष्ट कर चुके हैं कि वह क्यों सीएम बने? एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि उन्होंने शिंदे को बताया कि उनकी पार्टी की इच्छा है। ऐसे में शिंदे मान गए। उन्होंने कहा कि सीएम को लेकर कोई विवाद नहीं था। शिंदे नाराज नहीं थे। फडणवीस ने कहा कि पिछली बार पार्टी के निर्देश पर ही वह डिप्टी सीएम बने थे। शिंदे की तरफ से गृह विभाग की मांग की गई है,अभी तक नई सरकार में गृह विभाग किसके पास रहेगा? यह साफ नहीं हुआ है।

तस्वीर न होने पर भड़के थे राउत
इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी के शपथ ग्रहण वाले विज्ञापन में बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर नहीं होने पर सवाल खड़े किए थे और पूछा था कि एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस प्रमुख विज्ञापन में साहेब की फोटो क्यों नहीं है? यह पूछने की हिम्मत मत करो, हालांकि डिप्टी सीएम की शपथ लेने से पहले एकनाथ शिंदे बाल ठाकरे और आनंद दिघे को याद किया था। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को चुनावों में 57 सीटों पर जीत मिली है, जब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी को 20 सीटें ही मिली हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...