11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में 20% कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता', पूर्व सीएम...

उत्तराखंड में 20% कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता’, पूर्व सीएम ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक कथित वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीरथ सिंह रावत इशारों ही इशारों में अपनी ही सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पूर्व सीएम रावत कहते दिख रहे हैं कि राज्य में बिना कमीशन के कोई काम नहीं कराया जा सकता.

तीरथ सिंह रावत का ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वे वीडियो में एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं और राज्य में कमिशनखोरी की बात कर रहे हैं. तीरथ सिंह वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री रहा हूं और शायद मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए. लेकिन मुझे ये स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि जब हम उत्तर प्रदेश से अलग हुए थे, तो वहां सार्वजनिक कामों के लिए 20% तक कमीशन दिया जाता था.

वीडियो में रावत कहते दिख रहे हैं कि अलग राज्य होने के बाद, कमीशन खत्म हो जाना चाहिए था. लेकिन यह अभ्यास जारी रहा. हमने 20% कमीशन के साथ शुरुआत की. बता दें कि उत्तराखंड सन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर राज्य बना था.

पौड़ी से बीजेपी सांसद रावत ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कमीशन दिए बिना यहां (उत्तराखंड) में कुछ भी काम नहीं कराया जा सकता है. उत्तर प्रदेश में कमिशनखोरी एक प्रथा थी, लेकिन दुर्भाग्य से ये उत्तराखंड में भी जारी रही. हालांकि, तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. यह मानसिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से कमीशनखोरी तभी खत्म होगी, जब हम राज्य को अपने परिवार की तरह देखना शुरू कर देंगे.

तीरथ सिंह रावत मार्च 2021 से जुलाई 2021 तक उत्तराखंड के सीएम रहे. हालांकि, उन्होंने सीएम रहते महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार भी बताया था.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...