6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Home'आमिर को ट्रोल करने के दिए गए पैसे', बॉयकॉट पर डायरेक्टर बोले-...

‘आमिर को ट्रोल करने के दिए गए पैसे’, बॉयकॉट पर डायरेक्टर बोले- दुख हुआ

Published on

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर जबरदस्त निगेटिव माहौल बना हुआ है. फिल्म रिलीज होने में 2 दिन ही बाकी हैं और अभी भी आमिर की फिल्म कई विवादों से घिरी हुई है. अब डायरेक्टर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.#BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि फिल्म को लेकर बज क्रिएट करने के लिए लोगों को पैसे दिए गए हैं. इन खबरों पर अब लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है.

अद्वैत चंदन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा- मुझे बताया गया है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं. यह सुनकर गहरा दुख हुआ और यह पूरी तरह से अनफेयर है. मैं उन्हें फ्री में ट्रोल क्यों कर रहा हूं? बॉयकॉट की खबरों के बीच अब फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन की ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

लाल सिंह चड्ढा फिल्म ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है. फिल्म के कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जो फैंस को पसंद आ रहे हैं. बॉयकॉट के बीच कई लोग आमिर की फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड भी हैं और उनका कहना है कि वो जरूर ये फिल्म देखेंगे.

विवादों के बीच आमिर खान की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान लीड रोल में दिखेंगी. वहीं, साउथ स्टार नागा चैतन्य और मोना सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं. मोना फिल्म में आमिर की मां का रोल प्ले कर रही हैं. आमिर और करीना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से टकराने वाली है. अब देखते हैं दोनों बड़े स्टार्स में से किसकी फिल्म को कितना प्यार मिलता है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...