13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'जहर' की पुड़िया और लेटर... डाक से आए लिफाफे को खोलते ही...

‘जहर’ की पुड़िया और लेटर… डाक से आए लिफाफे को खोलते ही महिला जज रह गईं शॉक्ड, लिखी थी ये बातें

Published on

रतलाम:

न्याय की आस में रतलाम जिले में एक युवक ने चौंकाने वाला कदम उठाया है। रतलाम जिले के रिंगनिया गांव निवासी युवक ने रजिस्टर्ड डाक से महिला जज को एक लिफाफा भेजा है। इस लिफाफे में कथित रूप से एक जहर की पुड़िया और खुदकुशी का पत्र है। महिला जज ने लिफाफा खोलते ही पुड़िया और पत्र को देख जिला सत्र न्यायाधीश को सूचना दी। इसके बाद न्यायालय में हड़कंप मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।

मामले में अभी यह कहा जा रहा है कि पुड़िया में जहर ही है, यह कहना जल्दबाजी होगी। इसकी जांच की जांच रही है। जिस शख्स ने यह हरकत को अंजाम दिया है, उसने अपने पिता और भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा रखा है। इसी प्रकरण में जल्द न्याय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुका है। पुड़िया को जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा।

लिफाफे में मिली पुड़िया
दरअसल, जिला न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार के न्यायालय में मंगलवार दोपहर डाक से एक लिफाफा पंहुचा। जब न्यायाधीश ने यह लिफाफा खोला तो इसमें एक पत्र के साथ कथित जहर की पुड़िया भी थी। पत्र लिखने वाले शख्स की शिनाख्त दशरथ शर्मा निवासी रिंगनीया (थाना नामली) के रूप में हुई है।

जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा
पत्र में न्यायाधीश को लिखा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। व्यवहार न्यायाधीश मुग्धा कुमार ने इस घटना की सूचना तत्काल जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान को दी। सूचना मिलते ही जिला न्यायाधीश व अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मुग्धा कुमार की कोर्ट में जा पंहुचे। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गई।

वहीं, सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी भुवानीराम वर्मा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस अधिकारियों ने कथित जहर की पुड़िया और पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।मामले में एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो पुड़िया रजिस्टर्ड डाक से न्यायालय भेजा गया है, उसकी जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं, जिसने यह डाक भेजकर खुदकुशी की धमकी दी है, उसके खिलाफ स्टेशन रोड थाने पर मुकदमा दर्ज किया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...