9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeभोपालMP: शादी का वादा, कई बार किया रेप... गर्भवती हुई नाबालिग तो...

MP: शादी का वादा, कई बार किया रेप… गर्भवती हुई नाबालिग तो टीचर ने कर दी हत्या

Published on

शहडोल,

मध्य प्रदेश के शहडोल  जिले में 14 नवंबर को नाबालिग छात्रा का शव गांव के कुएं में तैरता मिला था. मामले की जांंच करते हुए पुलिस ने नाबालिग के टीचर को गिरफ्तार किया है. सामने आया है कि आरोपी के नाबालिग छात्रा के साथ संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी. छात्रा टीचर पर शादी का दबाव बना रही थी. छात्रा से छुटकारा पाने के लिए टीचर ने दवाई के नाम पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी थी.

मामले में शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि नाबालिग छात्रा का शव कुएं से बरामद किया गया था. हत्या का कोई चश्मदीद नहीं था और परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया था. लिहाजा पुलिस के सामने इस केस को सुलझाने की बड़ी चुनौती थी.

एसपी ने आगे बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दो डीएसपी, 6 टीआई की एसआईटी टीम गठित की गई. जिसने हर एंगल से जांच की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मालूम हुआ कि नाबालिग गर्वभती थी. इसके बाद एसआईटी ने प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू की. इस दौरान मालूम हुआ कि नाबालिग गांव के ही युवक से लगातार बात करती थी.

आरोपी नाबालिग के स्कूल में था टीचर
आरोपी नाबालिग के ही स्कूल में टीचर था और उसके पड़ोस में भी रहता है. जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया,” छात्रा के साथ मेरे संबंध थे और इस दौरान वो गर्भवती हो गई. वह लगातार मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी. पीछा छुड़ाने के लिए मैंने उसकी हत्या कर दी और शव को गांव के कुएं में फेंक दिया.”

आरोपी ने प्लान करके नाबालिग को मारा
एसपी के मुताबिक, आरोपी शिवेंद्र ने बीएससी बायोकेमेस्ट्री का छात्र रहा है. इसलिए उसे इस बात की जानकारी थी कि क्या खिलाने से शरीर में जहर फैल सकता है. इसलिए उसने युवती को अनचाहे गर्भ से मुक्ति का झूठ बोलकर जहरीला पदार्थ दे दिया. जिसे खाने के बाद युवती की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया. मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कर लिया है. उस पर पोक्सो और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...