9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपुणे: कर्ज नहीं चुका पाया पति, तो साहूकार ने चाकू की नोक...

पुणे: कर्ज नहीं चुका पाया पति, तो साहूकार ने चाकू की नोक पर पत्नी से किया रेप

Published on

पुणे,

पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कर्ज न चुका पाने के कारण एक शख्स की पत्नी का उसके सामने रेप कर दिया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरोपी साहूकार ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. पुलिस को बुधवार को घटना की जानकारी हुई. फिलहाल उसने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

40 हजार लिया था कर्ज, फरवरी में हुई थी घटना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इस साल फरवरी में हुई थी. शख्स ने आरोपी इम्तियाज एच. शेख से 40,000 रुपये का ब्याज-मुक्त कर्ज लिया था, लेकिन दंपति शेख को कर्ज लौटा पाने में असमर्थ हो गया. इसके बाद फरवरी में ही एक दिन आरोपी ने दोनों को हडपसर सरकारी कॉलोनी में बुलाया.

जब वे मौके पर पहुंचे तो उसने फिर से पैसे लौटाने की मांग कर दी. इस पर उन्होंने पैसा न होने की बात दोहराई. यह सुनते ही शेख बौखला गया और वह कथित तौर पर चाकू निकालकर शख्स को जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद उसी के सामने उसकी पत्नी से गलत काम कर दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने बाद में भी महिला से यौन संबंध बनाने की मांग की, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साए आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी.

पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेलाके ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, “हमने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे गुरुवार तक के लिए रिमांड में भेज दिया गया है.” पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपियों ने किसी अन्य पीड़ित को भी ऐसे ही फंसाया था.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...