10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यट्रेन की कपलिंग खोल रहा था रेलवेकर्मी, इंजन और बोगी के बीच...

ट्रेन की कपलिंग खोल रहा था रेलवेकर्मी, इंजन और बोगी के बीच दबने से दर्दनाक मौत… बेगूसराय में बड़ी लापरवाही

Published on

बेगूसराय,

बिहार में बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेलवे की लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 35 वर्षीय रेलवे कर्मी अमर कुमार राउत की मौत हो गई. यह घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे प्लेटफार्म संख्या 5 पर हुई. बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और बोगी को अलग करते वक्त शंटिंगमैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच फंसकर दब गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल घटना के दो घंटे बाद शव को निकालकर प्लेटफार्म पर रखा गया है. मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी शंटिगमैन 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में की गई है. 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी. सभी पैसेंजर के उतर जाने के बाद ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जाना था.

इंजन को बदलने की प्रक्रिया करने के लिए शंटिगमैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच पहुंचकर कपलिंग खोल रहे थे. इसी दौरान इंजन के बैक किए जाने पर वे दब गए, जिससे मौके पर ही अमर की मौत हो गई. इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जब शोर किया तो ड्राइवर इंजन को आगे करने की बजाय उतरकर भाग गया. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया.

जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और बरौनी रेलवे कॉलोनी में रह रहे मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिजन और यूनियन के लोगों का आरोप है कि रेल इंजन और बोगी को अलग करने के लिए चार कर्मियों की जरूरत होती है, लेकिन यहां ड्राइवर और एक रेल कर्मी के सहारे यह कार्य कराया जा रहा था, जिस वजह से यह घटना हुई है.

सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से हादसा हुआ. रेलवे से कहां गलती हुई है. पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. आगे इस तरह का हादसा न हो, इसको लेकर गंभीरता बरती जाएगी. इसके साथ ही कर्मी की मौत के बाद जो रेलवे प्रावधान है, उसके तहत मुआवजा दिया जाएगा. मृतक ने पिता के निधन के बाद साल 2021 में अनुकंपा पर रेलवे में नौकरी ज्वाइन की थी.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...