10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबारिश, हिंडन, बाढ़, आफत... नोएडावालों का आज बुरा हाल, 37 सेक्टरों में...

बारिश, हिंडन, बाढ़, आफत… नोएडावालों का आज बुरा हाल, 37 सेक्टरों में बिजली गुल

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। तेज धूप, गर्मी और उमस के बाद आज नोएडा में सुबह की शुरुआत तेज बारिश से हुई। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को जारी रही और कई इलाकों में पानी भर गया। एक ओर उफनाई हिंडन, दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव के कारण लंबा जाम लगा है। सेक्टर-20, सेक्टर-25 और सेक्टर-26 , सौंदर्यम सोसायटी समेत कुल 37 सेक्टरों में बुधवार सुबह 5:30 बजे से बिजली गुल है। पावर कट के कारण इन इलाकों में पानी की प्रॉब्लम भी बढ़ गई है। ऐसे हालात में भी पैरेंटस अपने बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तब उन्हें प्रशासन के आदेश का पता चला। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को घर लौटना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी, इस कारण हालात में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा स्टेडियम के आसपास जलभराव
नोएडा स्टेडियम के आसपास पानी भरने से गाड़ियां रेंगकर चल रही हैं। नोएडा स्टेडियम में 27 जुलाई से 4 अगस्त तक श्री रामभद्राचार्य जी की कथा होनी है। बुधवार की बारिश के बाद कथा स्थल पर पानी भर गया। सेक्टर 23 में तेज बारिश के बाद नाले के पानी गलियों में भर गया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में बारिश से पानी भरा है। सेक्टर बीटा-1 की सड़क में जलभराव है। बताया जाता है कि वाटर चैंबर बंद होने से समस्या आई है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से दादरी जाने वाला रोड पर इतना पानी भरा है कि सड़क नदी में तब्दील हो गई है।

बारिश के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा
नोएडा में तेज बारिश के बाद हिंडन नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। इससे नोएडा के सेक्टर 27 समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। पानी को टैंकरों की मदद से निकालने का काम किया जा रहा है।

बोटेनिकल मेट्रो स्टेशन के सामने लगा लंबा जाम
सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के बोटेनिल्कल मेट्रो स्टेशन के सामने लगा लंबा जाम। वाहनों की लगी लंबी लाइन, जाम में फसे कई वाहन। सेक्टर 44 से सेक्टर 18 की तरफ जाते समय वाहनों की लगी लंबी लाइन। रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन।

हिंडन में बाढ़: कई इलाके खाली कराए गए
छिजारसी कॉलोनी, चोटपुर, बबीता विहार कॉलोनी और 25 फुटा बुद्ध विहार में हिंडन नदी के किनारे बने मकानों को खाली करा लिया गया है। हिंडन नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित एरिया चोटपुर कॉलोनी, छिजारसी, बहलोलपुर का डूब क्षेत्र, पुराना हैबतपुर, सौहरखा का डूब क्षेत्र, हल्द्वानी, कुलेसरा, हिंडन खादर का एरिया, गढ़ी कलंजरी, सलेमपुर, सफीपुर, चुहड़पुर, मोमनाथल गांव सहित अन्य कुल 14 गांव नोएडा ग्रेटर नोएडा एरिया में निगरानी बढ़ा दी है।

हिंडन की बाढ़ में डूबीं 300 से अधिक कारें
सुतियाना गांव में ऐप बेस्ड कैब बुकिंग कंपनी के यार्ड में 4 से 5 फीट तक पानी भरने की वजह से करीब 300 से अधिक गाड़ियां डूब गई हैं। सत्याना गांव में ओला कंपनी ने यार्ड बनाए हुआ था, जिसमें 300 से अधिक गाड़ियां खड़ी थी। नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस यार्ड में पानी भर गया है जिसके चलते सभी गाड़ियां डूब गई है।

बताया गया है कि ओला कंपनी ने यहां एक फार्म को किराये पर लेकर यार्ड बनाया था। दिल्ली एनसीआर से ऐसी गाड़ियों को लाकर यहां खड़ा किया गया था जिनकी किस्त ड्राइवर समय पर जमा नहीं कर पाए। डीएम मनीष कुमार का कहना है कि डूब एरिया में ओला कंपनी ने अवैध यार्ड बना रखा था। इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। नदी के आसपास जिस एरिया में पानी भरा है वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह लाया जा रहा है।

घरों के बगल से गुजर रहा हाईटेंशन करंट
ट्रांस हिंडन इलाके में बिजली निगम को लेकर फिलहाल सप्लाई की शिकायत हर इलाके से देखी जा रही है। लेकिन इसी बीच बारिश के मौसम में हाईटेंशन लाइन का गलियों और घरों से सटकर निकलना भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ट्रांस हिंडन के कई इलाके ऐसे हैं, जहां गलियों के बीचों बीच से हाईटेंशन लाइन गुज़र रही है। गलियों में बिजली के तार के जाल बिछे हुए हैं और लोगों को मजबूरन इसी खतरे के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। यह हाल खोड़ा, अर्थला, करहेड़ा के साथ-साथ कई इलाकों का देखा जा सकता है। इसे लेकर लोगों ने इसी साल के अंदर-अंदर 50 से अधिक शिकायतें जमा किए हैं, लेकिन इन शिकायतों का कोई फायदा नहीं हुआ। इन इलाकों का हाल जस का तस है और बारिश के मौसम में लोग डर के माहौल में रहने को मजबूर हो गए हैं।

नोएडा में सुबह-सुबह तेज बारिश, स्कूलों की छुट्टी का आदेश हुआ जारी
नोएडा में भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियां का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने यह फैसला इतने आनन-फानन में लिया कि पेरेंट्स भी हैरान रह गए। आज सुबह सात बजे के आसपास जब अधिकतर स्कूलों के बच्चे स्कूल के लिए निकल चुके थे या पहुंच चुके थे, तब फोन पर छुट्टी के मेसेज आने शुरू हुए। भारी बारिश के कारण एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ सड़कें पानी से भर गईं। जगह-जगह से जल भराव की खबरें आ रही हैं। वहीं नोएडा में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। दिन की शुरुआत के समय बिजली कटने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा सेक्टर 25 जलवायु विहार सोसाइटी में भरा पानी
नोएडा में तेज बारिश के बाद सेक्टर 25 के जलवायु विहार सोसाइटी में भरा पानी। आज सोसाइटी में RWA का चुनाव होना है, लेकिन पूरे सेक्टर में पानी भर गया है, लोगों का कहना है कि ऐसे में वो वोट देने नहीं जाएंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...