11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 10 लोगों ने पुजारी दंपति पर फेंका पेट्रोल बम, 80% तक...

राजस्थान: 10 लोगों ने पुजारी दंपति पर फेंका पेट्रोल बम, 80% तक झुलसे पति-पत्नी

Published on

राजसमंद,

राजस्थान में बदमाशों के हौसले किस तरह बुलंद हैं, इसकी बानगी राजसमंद जिले में देखने को मिली. यहां बुजुर्ग दंपति को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया. हमलावरों की संख्या करीब 10 बताई जा रही है. हमले में पुजारी और उनकी पत्नी 80 फीसदी तक झुलस गए.

दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामला देवगढ़ थाना क्षेत्र के हीरा की बस्ती का है. पुलिस ने इस मामले में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुजारी के बेटे का कहना है कि चौकी में पहले ही शिकायत की थी. लेकिन सुनवाई नहीं की गई. मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पुजारी परिवार खाना खा रहा था. रविवार रात 8:30 बजे 10 लोग उनकी घर में घुसे और पुजारी दंपति पर पेट्रोल बम फेंक दिया. फिर सभी वहां से फरार हो गए. पेट्रोल बम की चपेट में आने से पुजारी नवरत्न लाल (75) और उनकी पत्नी जमना देवी (60) बुरी तरह झुलस गए. चीख-पुकार मची तो उनके बेटे यशपाल ने आकर दोनों पर पानी डाला. फिर आस पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया.

यशपाल ने इसका आरोप सरपंच और अन्य कुछ लोगों पर लगाया है. यशपाल ने कहा कि उसने घटना की सूचना पुलिस को भी दी. लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. फिलहाल दंपति का इलाज देवगढ़ हॉस्पिटल में चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दंपति 80% तक झुलस चुका है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं, घटना की सूचना पर देवगढ़ थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत जाप्ता लेकर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. तहसीलदार मुकन्द सिंह और एसआई प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान हॉस्पिटल में भीड़ जुट गई. इधर, पुलिस ने दो टीमें दबिश देने के लिए भेजी हैं. पुलिस ने मामले में अभी तक 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है. अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...