9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान : 'मुसलमान भी देशभक्त हैं' राजस्थान बीजेपी चीफ की अपने ही...

राजस्थान : ‘मुसलमान भी देशभक्त हैं’ राजस्थान बीजेपी चीफ की अपने ही नेताओं को दो टूक

Published on

जयपुर:

जयपुर में पिछले दो दिन से परकोटे क्षेत्र में चल रहे तनाव के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत दे डाली है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि कोई भी नेता किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले काम नहीं करें। हमें साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता की मिसाल पेश करनी है। उन्होंने भाजपा के सभी नेताओं को निर्देश दिए हैं कि यह समय सबको साथ लेकर चलने का है। बाहरी ताकतें हमें आपस में लड़ाने के लिए उकसा रही है लेकिन हमें संयम का परिचय देना है। शनिवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राठौड़ ने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए यह नसीहत दी थी।

मुसलमान भी देशभक्त हैं – राठौड़
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुसलमान हमसे अलग नहीं हैं। ये भी हमारे भाई ही हैं। हमारे संगठन में भी बहुत से मुस्लिम भाई हैं। वर्तमान में देश का सवाल है और मुसलमान भी हिंदुओं के समान ही देशभक्त हैं। राठौड़ ने कहा कि मुस्लिम भी इस देश के नागरिक हैं और देश की प्रतिष्ठा को वे अपनी प्रतिष्ठा मानते हैं। ऐसे में राष्ट्रभक्त मुसलमानों के खिलाफ किसी भी प्रकार का गलत बर्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी नागरिकों और सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

किसी को मस्जिद पर जाकर नारेबाजी नहीं करनी चाहिए थी- राठौड़
राठौड़ ने कहा कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई। वह निंदनीय है। पूरा देश उस घटना के खिलाफ उद्वेलित है। जिन्होंने धर्म पूछकर पर्यटकों को मार दिया, उनके खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। जयपुर में भी गुस्साए लोगों ने आक्रोश सभा का आयोजन किया लेकिन उसके बाद कुछ लोग मस्जिद की ओर चले गए थे और पोस्टर लगाकर नारेबाजी की। ऐसा नहीं करना चाहिए था। किसी भी धार्मिक स्थल पर जाकर नारेबाजी करना गलत है। उन्होंने कहा कि जयपुर में भी जिन लोगों ने लोगों को भड़काने का काम किया। उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

लोगों को समझाना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी
राठौड़ ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का यह भी काम है कि वे लोगों को समझाएं। अगर कोई गलत कार्य करता है तो उसे समझाने के साथ ही जिस व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है, उसे न्याय दिलाने में सहयोग भी करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कहीं भी दुर्भावना से काम किया है तो कानून उसे दंडित करेगा। जनप्रतिनिधि के पास कई तरीके हैं जिनके चलते वे लोगों की मदद कर सकते हैं और उन्हें न्याय भी दिला सकते हैं।

इसलिए विधायक गए थे जामा मस्जिद
भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य के जामा मस्जिद जाने और वहां फुटपाथ पर पोस्टर चस्पा करने से जुड़े सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में उन्होंने विधायक बाल मुकुंद आचार्य से बात भी की। राठौड़ के मुताबिक जामा मस्जिद में कुछ लोग चले गए थे। वहां कोई अप्रिय घटना ना हो जाए, इसलिए बाल मुकुंद आचार्य वहां पर पहुंच गए थे। हालांकि मस्जिद पर किसी को भी नहीं जाना चाहिए था। वहां जाकर पोस्टर लगाना और नारेबाजी करना ठीक नहीं है। भाजपा सभी धर्मों का पालन करती है और किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और मिशनर सहित सभी धार्मिक स्थलों का समान रूप से सम्मान करते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...