5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeकेदारनाथ कपल के सपोर्ट में उतरीं रवीना टंडन, बोलीं- 'भगवान कब प्यार...

केदारनाथ कपल के सपोर्ट में उतरीं रवीना टंडन, बोलीं- ‘भगवान कब प्यार के खिलाफ हो गए…’

Published on

केदारनाथ धाम से सामने आया एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। इसमें एक लड़की को बॉयफ्रेंड को प्रपोज करते हुए देखा गया था। इस पूरे मामले को लेकर लोगों ने और मंदिर प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। कपल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। ऐसे में अब इस पर ढेरों सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का रिएक्शन सामने आया है, जो कि खूब सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिला था कि पीली साड़ी में लड़की नजर आ रही है और वो मंदिर परिसर में घुटनों के बल बैठकर बॉयफ्रेंड को प्रपोज करती है। वहीं, लड़का भी उसके प्रपोजल को स्वीकार करते हुए उसे गले से लगा लेता है। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर चर्चा जोरों पर होने लगी। इसी बीच कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और रवीना टंडन ने रिएक्शन देते हुए पोस्ट शेयर की और कहा कि ‘भगवान कब से प्यार के खिलाफ हो गए।’

रवीना टंडन ने किया कपल को सपोर्ट
एक्ट्रेस ने कपल की शिकायत वाली खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट लिखा, ‘भगवान कब से अपने उन भक्तों के खिलाफ हो गए, जो इस पल को उनका आशीर्वाद लेकर पवित्र बनाना चाहते हैं। शायद वेस्टर्न और उनके कल्चर के हिसाब से प्रपोज करना अब सेफ है। फूल, चॉकलेट और मोमबत्ती, बहुत दुखद है। ये एक्शन उनके खिलाफ लिया जा रहा है, जो अपने रिश्ते के लिए आशीर्वाद लेना चाहते हैं।’

वायरल हुआ था घोड़े को जबरन नशा कराने का वीडियो
आपको बता दें कि इससे पहले केदारनाथ धाम से एक घोड़े का वीडियो सामने आया था, जिसमें दो शख्स घोड़े को जबरन नशा कराते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो की भी लोगों ने खूब आलोचना की थी और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस मामले पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...