16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'आपसे किए वादे निभाने को अपनी सरकार से लड़ने को तैयार', शिवराज...

‘आपसे किए वादे निभाने को अपनी सरकार से लड़ने को तैयार’, शिवराज के बेटे कार्तिकेय का बयान

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिक चौहान शुक्रवार को जिले के भेरूंदा के कोसमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल जनता को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि आपसे किए हुए वादे निभाने के लिए अगर अपनी सरकार से भी लड़ना पड़ा, तो उसके लिए भी कार्तिकेय तैयार है.

मैं नेता नही हूं. मेरा राजनीति में आने का कोई मन नहीं है. पापा नहीं मैं आपसे वोट मांगने आया था. आपसे किए हुए वादे पूरे करने के लिए अगर मुझे सरकार से भी लड़ना पड़ा, तो उसके लिए भी कार्तिकेय पीछे नहीं हटेगा. हालांकि, इसकी नौबत नहीं आएगी. सरकार अपनी है, सभी वादे पूरे होंगे.

भेरूंदा के विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे. वहां कार्तिकेय चौहान के द्वारा हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया. वहां, जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिक के चौहान ने वादे पूरे नहीं होने पर अपनी पार्टी के खिलाफ उतरने की बात भी कह दी.

कार्तिकेय चौहान ने कहा कि मैं नेता नही हूं. मेरा राजनीति में आने का कोई मन नहीं है. इसके बाद भी आप लोग मुझे इज्जत सम्मान देते हैं. इसलिए कुर्ता पहनकर आपके बीच आया हूं. वोट मांगने मैं आया था. पिताजी अब मुख्यमंत्री नहीं हैं और मैं आपके बीच नहीं आऊंगा, तो मैं रात को चैन की नींद नहीं सो सकूंगा.

कई राज्यों में सरकार बदली, यहां 20 साल से सत्ता में है भाजपा
कार्तिकेय चौहान ने कहा कि आपके भैया शिवराज ने इस चुनाव में इतनी मेहनत की, जो किसी के लिए भी संभव नहीं है. आपको गर्व होना चाहिए हमारे बीच के व्यक्ति ने 20 साल की सरकार के बाद फिर से सरकार बनाई है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना सहित कई सारे राज्यों में चुनाव हुए. सारे राज्यों में सरकार पलट गई. सरकार गिर गई. कहीं कांग्रेस, तो कहीं कोई सरकार आई. मगर, मध्य प्रदेश केवल एक ऐसा राज्य था, जहां 20 साल की सत्ता के बाद सरकार लौटने के साथ ही प्रचंड बहुमत से आई है.

2023 में हिसाब पूरा करके किया वापस
कार्तिकेय चौहान ने कहा कि पिछले चुनाव में 15 साल सरकार को हो गए थे. उसके बाद भी आपके भैया ने इतनी कांटे की टक्कर दी थी. कुछ ही सीटों से हम रह गए थे. छोटी सी कसक रह गई और हम सरकार नहीं बना पाए. कांग्रेस की सरकार बन गई, लेकिन कुछ समय बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई और हमारी सरकार आई, तो पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने फैसला करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज जी को चुना.

सरकार बना नहीं पाए थे, लेकिन पार्टी ने मौका देते हुए शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया. मन में एक बात रह गई थी कि सरकार नहीं बना पाए फिर भी मुख्यमंत्री बनाया. अब 2020 का हिसाब 2023 के चुनाव में पूरा करके वापस कर दिया. प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...