11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअबू धाबी में रिपोर्टर ने रणवीर सिंह से पूछा- मैं भूल गया...

अबू धाबी में रिपोर्टर ने रणवीर सिंह से पूछा- मैं भूल गया आप कौन हैं? एक्टर का जवाब आपका दिल जीत लेगा

Published on

अबू धाबी

रणवीर सिंह अबू धाबी में आयोजित F1 रेस इवेंट में पहुंचे और अब इस इवेंट का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रणवीर के साथ यहां कुछ ऐसा हो गया जो शायद उनके फैन्स ने और शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। हालांकि, रणवीर ने इस मौके को जिस तरह से हैंडल किया इसपर उनकी तारीफ हो रही है। जहां रणवीर सिंह की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है वहीं अबू धाबी में एफ1 रेस पहुंचे एक्टर को अपना परिचय देना पड़ गया।

रणवीर से पूछा गया उनका परिचय
बता दें कि रणवीर सिंह खुद भी फॉर्म्युला रेसिंग के ड्राइवर रह चुके हैं और वह शो के होस्ट Martim Brundle से मिले। इस मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह को Martim Brundle पहचान ही नहीं पाए और उन्होंने उनसे उनका परिचय पूछ लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने कहा- मैं बॉलीवुड एक्टर हूं सर
रणवीर से बातचीत में वह कहते हैं- आप कैसे हैं? रणवीर सिंह कहते हैं- मैं टॉप ऑफ द वर्ल्ड हूं। वह आगे कहते हैं- मैं भूल गया आप कौन हैं? क्या आप मुझे बता सकते हैं?’ रणवीर सिंह ने कहा, ‘मैं बॉलीवुड एक्टर हूं सर, मैं मुंबई, इंडिया से हूं। मैं एक एंटरटेनर हूं।’

रणवीर के इस अंदाज की हो रही खूब तारीफ
मार्टिन फौरन रणवीर सिंह के कपड़ों की तारीफ करने लगते हैं। रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं क्योंकि मार्टिन को जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया उनका अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है। वह पूरे जोश के साथ उन्हें जवाब देते दिखे और यही अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...