12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम का इस्तीफा, देवी-देवताओं पर दिए बयान...

केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम का इस्तीफा, देवी-देवताओं पर दिए बयान से मचा था बवाल

Published on

दिल्ली

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया है. वह हाल ही में देवी-देवताओं पर दिए बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा था. अपना इस्तीफा पत्र ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है. अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा.’

आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा

बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ विवादित बयान दिए थे. जिसके बाद खूब बवाल मचा था. सूत्रों ने दावा किया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल राजेंद्र गौतम से काफी नाराज थे. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था.

BJP ने दिया था ये अल्टीमेटम
बीजेपी ने केजरीवाल को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि सभी धर्मों का सम्मान करने का दावा करने वाले केजरीवाल 24 घंटे के भीतर गौतम को बर्खास्त करें. गौतम का बचाव काल्पनिक है. कोई भी धर्म किसी को भी हिंदू धर्म का अपमान करने का अधिकार नहीं देता है. केजरीवाल के मंत्री द्वारा कहा गया शब्द न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह समाज के सद्भाव के खिलाफ है.

राम-कृष्ण को ईश्वर न मानने की दिलाई थी शपथ
गौरतलब है कि बीजेपी नेताओं ने जो राजेंद्र गौतम की वीडियो साझा किया है, उसमें बौद्ध संत लोगों को शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं. शपथ के समय राजेंद्र पाल गौतम मंच पर ही मौजूद दिखाई दे रहे हैं. शपथ में कहा जा रहा है… मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा. मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी कभी पूजा करूंगा. मैं गौरी गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवताओं को नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा. बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन दिल्ली के करोलबाग स्थित आम्बेडकर भवन में राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ था.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...