11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeशाहरुख खान हुए जख्मी, यूएस में शूट के दौरान नाक पर लगी...

शाहरुख खान हुए जख्मी, यूएस में शूट के दौरान नाक पर लगी चोट

Published on

फैंस के दिल की जान और बॉलीवुड के किंग खान से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान का यूएस के लॉस एंजिलिस में एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शाहरुख का एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ आइए जानते हैं…

कैसे हुआ शाहरुख का एक्सीडेंट?
इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया है कि शाहरुख लॉस एंजिलिस में अपने प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे, लेकिन तभी उनकी नाक पर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि चोट ज्यादा गहरी नहीं है. लेकिन शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से एक्टर के एक्सीडेंट को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है.

मन्नत लौटे शाहरुख
रिपोर्ट के मुताबिक, चोट लगने की वजह से शाहरुख की नाक से खून बहने लगा था. लेकिन अच्छी बात ये है कि चोट ज्यादा गहरी नहीं थी. एक्टर अब अपने घर मन्नत लौट आए हैं और रिकवर कर रहे हैं.ये भी बताया जा रहा है कि शाहरुख को चेक करने के बाद डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बता दिया था कि घबराने की कोई बात नहीं है. एक्सीडेंट के बाद किंग खान को उनकी नाक पर बैंडेज के साथ स्पॉट किया गया.शाहरुख के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही एक्टर के तमाम फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं.

कमबैक फिल्म से रचा इतिहास
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने फिल्म पठान के साथ धमाकेदार कमबैक किया था. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे. कमाई के मामले में फिल्म ने इतिहास रचा. शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे. किंग खान की ये फिल्म भी एक्शन, इमोशंस और थ्रिल से भरी होगी. फिल्म इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर की फिल्म डंकी भी पाइपलाइन में है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...