7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअंबेडकर जयंती से पहले बीकानेर में शर्मनाक हरकत, बाबा साहेब की तस्वीर...

अंबेडकर जयंती से पहले बीकानेर में शर्मनाक हरकत, बाबा साहेब की तस्वीर पर लगाई कालिख, कांग्रेस भड़की!

Published on

बीकानेर:

14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। हर वर्ष इसे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। दलितों और वंचित वर्ग के मसीहा माने जाने वाले बाबा साहेब के प्रति हर तबके के लोगों में अपार श्रद्धा है लेकिन कुछ सिरफिरे लोग कभी कभार शर्मनाक हरकतों को अंजाम दे देते हैं। डॉ. अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले बीकानेर में सिरफिरों की एक हरकत सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर कालिख पोत दी। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला है।

गैगसर गांव में बोर्ड पर लगी तस्वीर को किया ब्लैक
बीकानेर जिले के गैगसर इलाके में यह हरकत सामने आई है। एक चौराहे का नाम अंबेडकर चौराहा है जहां पहचान के लिए एक बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर अंबेडकर चौराहा गैगसर लिखा हुआ है और ऊपर बाबा साहेब की तस्वीर बनाई हुई है। यह बोर्ड युवा अंबेडकरवादी संगठन गैगसर की ओर से लगाया गया है। इस बोर्ड पर लगी तस्वीर पर अज्ञात बदमाशों ने कालिख पोत दी। इस घटना के बाद दलित और वंचित वर्ग के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बीकानेर पुलिस और प्रशासन से ऐसे समाज कंटकों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह दलितों की अस्मिता और संविधान पर आघात है – जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने इस घटना को दलितों की अस्मिता और संविधान पर आघात बताया है। उन्होंने कहा कि ‘यह अपमान है, यह अत्याचार है, यह असहनीय है। यह सिर्फ़ कालिख नहीं, दलितों की अस्मिता और संविधान पर गहरा आघात है। नूरसर (बीकानेर) में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले उनकी प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की घटना अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है।’ जुली ने इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि ‘बाबा साहेब सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और शोषितों की उम्मीद और आवाज़ हैं। उनकी प्रतिमा पर हमला एक मूर्ति पर नहीं, बल्कि उस संविधान पर है जिसने हमें समानता, समता और न्याय का अधिकार दिया।

महापुरुषों का अपमान रोक नहीं पा रही सरकार
बाबा साहेब की तस्वीर पर कालिख पोतने वाली घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के शासन में लगातार महापुरुषों का अपमान हो रहा है। यह चिंताजनक ही नहीं बल्कि असहनीय है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल समाज को विभाजित करने का प्रयास हैं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक नींव पर भी हमला हैं। घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और आमजन में आक्रोश है। जुली ने सरकार से मांग की कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...