15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इस विभाग में सिर्फ महिलाओं को...

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इस विभाग में सिर्फ महिलाओं को मिलेंगी 30 फीसदी नौकरियां

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि मध्य प्रदेश पुलिस में 30% पद अब बेटियों के लिए आरक्षित होंगे। शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 250 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन महिला थानों में हेल्पडेस्क के लिए दिए गए हैं।

MP Police में 30% पद बेटियों के लिए आरक्षित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आधी आबादी को न्याय दिए बिना न देश आगे बढ़ सकता, न ही प्रदेश आगे बढ़ सकता।इसलिए अब पुलिस विभाग में 30% बेटियों के लिए भर्ती अनिवार्य होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज पुलिस में कार्य करने वाली महिलाएं पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस विभाग में टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलेगा और इसी कारण पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरी इच्छा कि सभी बहनें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बने और इसलिए चुनाव में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली महिला योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर पैदा होने वाली हर बेटी लखपति बने, इसलिए मुख्यमंत्री लाडली योजना बनाई गई है। आज प्रदेश में 45 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी बहनें हैं।

देश भर में पुलिस में केवल 10.5% महिलाएं
इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पूरे पुलिस बल में केवल 10.5% ही महिलाएं हैं। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार देश भर में हर तीन थाने में केवल एक में सीसीटीवी लगा है। हालांकि पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण है। लेकिन वर्तमान में पुलिस बल में केवल 10.5% महिलाएं हैं। 11 राज्यों में यह संख्या पांच फ़ीसदी से भी कम है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...