18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यअमेठी से आ रहे रुझानों में स्मृति ईरानी पीछे, गांधी परिवार के...

अमेठी से आ रहे रुझानों में स्मृति ईरानी पीछे, गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को बढ़त

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी से 45718 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. किशोरी लाल शर्मा को अब तक 146911 वोट मिल चुके. वहीं, स्मृति ईरानी को 101193 वोट मिले हैं. ये बड़ा अंतर है जबकि इसी सीट से पिछले चुनाव में ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था.

केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है, जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. मूलत पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. शर्मा ने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था. बाद में राजीव गांधी के अचानक निधन के बाद गांधी परिवार से उनके रिश्ते पारिवारिक हो गए और वो गांधी परिवार के ही होकर रह गए.

रायबरेली और अमेठी सीट पर सक्रिय रहे केएल शर्मा
1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद शर्मा ने कभी शीला कौल के काम को संभाला तो कभी सतीश शर्मा के लिए मदद की. ऐसे में शर्मा का अक्सर रायबरेली और अमेठी में आना-जाना बना रहा. हालांकि, जब पहली बार सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में उतरीं और अमेठी से चुनाव लड़ीं तो केएल शर्मा उनके साथ अमेठी आ गए. जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ दी और खुद रायबरेली आ गईं तो केएल शर्मा ने रायबरेली और अमेठी दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली.

निष्ठा और वफादारी का मिल गया इनाम
धीरे-धीरे वक्त बीतता गया और शर्मा रायबरेली और अमेठी दोनों ही क्षेत्र के संसदीय कार्यों की देखरेख करने लगे. वक्त के साथ लोग कांग्रेस को छोड़ते गए, लेकिन केएल शर्मा की निष्ठा और वफादारी में कभी कोई कमी नहीं रही. शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है.

हालांकि ये अकेला फैक्टर नहीं. फिलहाल दिख रही बढ़त के पीछे कई और कारण हो सकते हैं. जैसे लंबे समय से अमेठी और रायबरेली में जमीनी स्तर पर काम करने की वजह से स्थानीय लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं. इसकी झलक भी अब तक के रुझान में दिख रही है. जातीय समीकरण में भी किशोरी लाल फिट बैठते हैं. बता दें कि अमेठी में दलित लगभग 26 फीसदी, मुस्लिम 20 फीसदी और ब्राह्मण 18 फीसदी के करीब हैं. ये आंकड़े न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जारी किए थे.

Latest articles

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: 33% आरक्षण से बढ़ेगी समाज में भागीदारी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर...

कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में एक बेहद दुखद मामला...

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....