6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबिहार में अब तक JDU के 7 मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा, वक्फ...

बिहार में अब तक JDU के 7 मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा, वक्फ की आंच में झुलस रही नीतीश की पार्टी

Published on

आरा:

संसद ने वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2025 को पास तो कर दिया, मगर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया। जेडीयू के सात नेताओं ने इसके विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। केंद्र सरकार का कहना है कि ये मुसलमानों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस बिल के पास होने से मुसलमानों को उनकी जमीन और जायदाद वापस मिल सकेगी, जिस पर पुराने कानूनों के कारण कब्जा कर लिया गया था। जेडीयू ने इस बिल का समर्थन किया है, जिसके कारण पार्टी के कई मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि जेडीयू अब बीजेपी के लिए काम कर रही है।

वक्फ संशोधन पर जेडीयू में बवाल
वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2025 संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। केंद्र सरकार इस बिल को मुसलमान के लिए काफी फायदेमंद बता रही है। इस संशोधन अधिनियम के पारित हो जाने से मुसलमान भाइयों को काफी फायदा होगा। सरकार का कहना है कि पुराने कानून की वजह से जमीन-जायदाद से लेकर काफी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया गया है। इसको मुक्त कराकर वापस किया जाएगा। वहीं, इस बील के संसद के दोनों सदनों में पारित हो जाने के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगा, जहां उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ये संशोधन बिल पूरी तरह से कानून जाएगा।

आरा के भी जेडीयू नेताओं का इस्तीफा
वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2025 पर केंद्र सरकार का साथ जेडीयू ने भी दिया है। इस अधिनियम के पारित होने को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से मुस्लिम नेताओं का त्यागपत्र देने का सिलसिला लगातार जारी है। भोजपुर जिले में भी इस वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के पारित होने के बाद कम से कम सात मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा कि लाखों भारतीय मुसलमानों का जनता दल यूनाइटेड के प्रति अटूट विश्वास था क्योंकि उन्हें यह लग रहा था कि जदयू विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के तहत काम करने वाली पार्टी है। बिल के पास हो जाने के बाद जदयू के स्टैंड से पार्टी के कुछ मुस्लिम नेताओं में नाराजगी दिख रही है। जिसके कारण कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है।

भोजपुर के दो जेडीयू नेता ने छोड़ी पार्टी
जेडीयू के भोजपुर जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को भेजे गए इस्तीफा में आजाद आलम (जिला सचिव जनता दल यूनाइटेड) दिलशाद राइन कई आरोप लगाए हैं। जनता दल यूनाइटेड नेता और फरीदी खान युवा जदयू महासचिव भोजपुर ने कहा कि इस संशोधन अधिनियम के पक्ष में जिस तरह से जेडीयू ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए इसको समर्थन देने का ऐलान किया है, उससे ये लग रहा है कि ये पार्टी पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित हो गई है। इसलिए उन लोगों ने अपना फैसला लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके पहले रजू नैयर, तबरेज सिद्दीकी अलीग, मोहम्मद शहनवाज मलिक और मोहम्मद कासिम अंसारी ने भी इस्तीफा दिया था। वहीं, इस संदर्भ में जदयू के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। इस्तीफा देने वाले पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं या नहीं ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इस संदर्भ में अगर कोई पत्र आता है तो इस पर वो कुछ बता सकते हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...