11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यलाखों खर्च करने के बाद मिला था बेटा, आवारा कुत्तों ने छीन...

लाखों खर्च करने के बाद मिला था बेटा, आवारा कुत्तों ने छीन ली खुशी, नागपुर में दर्दनाक घटना

Published on

नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों के चलते एक परिवार को अपना इकलौती संतान खाेनी पड़ी है। शहर के बाहरी इलाके में कुत्तों के एक झुंड ने तीन साल के एक लड़के को मार डाला। लंबे इलाज के बाद दंपती ने एक बेटे को जन्म दिया था। तीन साल के वंश शहाणे की मौत से परिवार की दुनिया उजड़ गई। गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन का घेराव किया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन ने आवारा कुत्तों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।

परिवार के लिए था चमत्कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के बाहरी इलाके के मौदा में रहने वाले दंपती का बच्चा गणेश नगर इलाके में एक सुनसान जगह पर भटक गया था। वहां कुत्तों ने उसे घेर लिया। इसमें दुखद घटना में मासूम की मौत हो गई। परिवार ने तीन लाख रुपये की डॉक्टरी खर्च के बाद बेटे का जन्म हुआ था। मां को बांझपन से जुड़ी कुछ दिक्कतें थी। परिवार ने बेटे के जन्म पर इस चमत्कार माना था, लेकिन कुत्तों ने बेटे को छीन लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नागपुर नगरमहापालिका (NMC) आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इसके चलते ऐसी घटना लगातार हो रही हैं।

इलाके में पहली घटना नहीं
लड़के के पिता अंकुश ने कहा कि कुत्तों ने पहले पुलिस क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी की छह साल की बेटी का कान काट लिया था, लेकिन इस खतरे को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। यह सामने आया है कि अवारा कुत्ते बच्चे पर हमला कर रहे थे तो एक राहगीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुत्तों को पत्थरों से मारकर भगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। माता-पिता के पहुंचने तक बच्चा सांस ले रहा था, लेकिन इसके बाद उसकी मौत हो गई। एसपी नागपुर (ग्रामीण) एच ए पोद्दार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ऐसे मामलों को रोकने और आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...