6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeशेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी......

शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी… लेकिन अडानी ग्रुप के शेयर का बुरा हाल

Published on

नई दिल्ली

शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 700 अंक के ऊपर निकल गया। वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी आई। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट आई। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी कोर्ट ने गुरुवार को अडानी और उनके भतीजे समेत 8 लोगों पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ है। इस आदेश के बाद गुरुवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयर धड़ाम हो गए थे। इसका असर आज भी दिखाई दिया।

बढ़त के साथ खुली मार्केट
शुक्रवार सुबह शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुली। हालांकि कुछ देर बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ ली। सेंसेक्स बढ़त के साथ 77,349.74 अंक पर खुला था। कुछ ही देर में यह 756.59 अंकों की बढ़त के साथ 77,912.38 पर पहुंच गया।वहीं निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। खुलने के कुछ ही देर में इसमें भी करीब एक फीसदी की तेजी आ गई। निफ्टी 226.60 अंकों की बढ़त के साथ 23,576.50 पर कारोबार कर रहा था।

अडानी के शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को भी अडानी के शेयरों में गिरावट देखी गई। सुबह करीब 10 बजे अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की स्थिति इस प्रकार थी:
Adani Enterprises Ltd: इन शेयरों में 3.42% की गिरावट आई। ये शेयर 74.65 रुपये से गिरकर 2,109 रुपये पर आ गए।
Adani Energy Solutions: इस शेयर में 7% से ज्यादा गिरावट आई। यह शेयर 7.85% गिर गया। इस गिरावट के साथ यह 54.75 रुपये की कमी के साथ 642.50 रुपये पर आ गया।
Adani Ports: इस शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी गई। यह शेयर शुक्रवार को शुरुआती एक घंटे में 4.47% गिर गया। यह शेयर 49.80 रुपये गिरकर 1,064.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Power Ltd: अडानी ग्रुप के इस शेयर में 3.31% की गिरावट आई। यह शेयर 15.75 रुपये की गिरावट के साथ 460.40 रुपये पर आ गया है।
Adani Green Energy: इस शेयर में अभी तक सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। यह शेयर 7.92% गिर गया। इसमें 90.70 रुपये की गिरावट आई। अभी यह 1,055 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Adani Total Gas: गिरावट से यह शेयर भी नहीं बचा है। इसमें 2.52% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 586.75 रुपये पर आ गया है।
Adani Wilmar Ltd: अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। यह शेयर 10.55 रुपये (3.58%) की गिरावट के साथ 284.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...