10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeट्रंप की लीड को शेयर बाजार का सलाम... Sensex-Nifty ने लगाई दौड़,...

ट्रंप की लीड को शेयर बाजार का सलाम… Sensex-Nifty ने लगाई दौड़, ये 10 शेयर बने रॉकेट

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर ओपन हुआ. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी जोरदार तेजी के साथ 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के चलते ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है.

ग्लोबल मार्केट में तेजी से उछला बाजार
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को धमाकेदार शुरुआत की. BSE Sensex मंगलवार के अपने बंद 79,476.63 के लेवल से 295 अंक चढ़कर 79,771.82 के लेवल पर ओपन हुआ. जबकि NSE Nifty 24,213.30 के स्तर की तुलना में बढ़त लेते हुए 24,308.75 के स्तर पर खुला. बाजार में इस तेजी का असर प्री-ओपनिंग सेशन में भी दिखाई दिया था. जब सुबह 9.15 बजे पर शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो BSE लार्जकैप के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. वहीं 8 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत लाल निशान पर हुई.

ट्रंप को लीड मिलने से बाजार बमबम
अमेरिका में होने वाली किसी भी हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलता है, फिर चाहे बात चुनावों की हो, या फिर US Fed के फैसलों की. ऐसे में इलेक्शन रिजल्टस भी बाजार को प्रभावित कर सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज पहले से ही ये अनुमान जता रहे थे कि अगर चुनावी नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिलती है, तो भारतीय शेयर बाजार में रैली देखने को मिल सकती है. कुछ ऐसे ही संकेत चुनावी नतीजों के दौरान भी देखने को मिल रहे हैं. Donald Trump को मिली लीड के असर से शेयर बाजार ने भी जोरदार शुरुआत की है.

गौरतलब है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Emkey Global ने अमेरिकी चुनावों को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा है कि अगर इस इलेक्शन में ट्रंप जीतते हैं, तो फिर भारतीय बाजार में कुछ दिनों तक रैली देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों में तूफानी तेजी
Share Market में तेजी के बीच HCL Tech Share (2.24%), Infy Share (2.03%), SunPharma Share (1.62%), Bajaj Finserv (1.28%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (4.76%), RVNL Share (3.59%), IRCTC Share (3.44%) की उछाल के साथ ट्रेड करते नजर आए, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल CCL Share (8.97%), Kaynes Share (6.14%) और NwtWeb Share (5.08%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.

डोनाल्ड ट्रंप 267 सीटों पर आगे
खबर लिखे जाने तक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के रुझान बेहद रोमांचक होते नजर आ रहे थे. US Election काउंटिंग के बीच राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस जहां 214 सीटों पंर आगे चल रही थी, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप 267 सीटों पर लीड बनाए हुए थे.

मंगलवार को अचानक उछला था बाजार
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये 694.39 अंक का तगड़ी बढ़त के साथ 79,476.63 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23,916.50 के लेवल पर खुलने के बाद अंत में 217.95 अंक की तेजी लेकर 24,213.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...