10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिमेरा माइक बंद कर दिया, मेरे सेल्फ रिस्पेक्ट को तोड़ा.. मेरा अपमान...

मेरा माइक बंद कर दिया, मेरे सेल्फ रिस्पेक्ट को तोड़ा.. मेरा अपमान हुआ, जब राज्यसभा में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

Published on

नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर के मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। आज भी राज्यसभा में कुछ ऐसा ही नजारा था। विपक्ष के ‘धोखेबाज’ कहने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भड़क गईं। उन्होंने विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमला किया। इसी बीच, सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी खुद के अपमान का मुद्दा उठाया।

खरगे बोले, मेरा भी अपमान हुआ
खरगे ने निर्मला के आरोप पर बोले कि इसीलिए मैं ये सोचकर उठा था कि मुझे मौका मिलेगा बात करने के लिए। मैं पूरे अपने इशूज को सदन के सामने रख रहा था, जब 50 लोग 267 पर बहस के लिए तैयार थे, उसपर सहमति थी लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं मिला। जब मैं बोल रहा हूं और अचानक मेरा माइक बंद करना, ये मेरा प्रिवलेज है, आपने प्रिवलेज को धमकाया, मेरा अपमान हुआ है। मेरे रेस्पेक्ट को आपने सेल्फ रेस्पेक्ट चैलेंज किया। अगर सरकार के इशारे पर अगर सदन चला तो मैं समझूंगा कि लोकतंत्र नहीं है। हालांकि खरगे के ये बोलने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा।

खरगे ने कहा कि मुझे कल यहां बोलने की इजाजत मिली, आपकी वजह से मुझे बात करने का मौका मिला। आप हमेशा कहते हैं कि आप तीन लोगों की बहुत इज्जत करते हैं, एक- प्रधानमंत्री, दूसरा- विपक्ष के नेता और तीसरा-सदन के नेता का। इसपर जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब मैं इस आसन पर बैठता हूं तो मेरे लिए सब समान होता है। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्षी नेता नारे लगाने लगे। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...