10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अजीब टिप्पणी, खराब...

MP के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अजीब टिप्पणी, खराब माइक से कर दी राहुल गांधी की तुलना

Published on

नरसिंहपुर ,

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा सीट से बीजेपी विधायक और मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री राव उदयप्रताप सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिला. विवादों से दूर रहने वाले राव उदय प्रताप ने एक सभा में राहुल गांधी के गले की तुलना फटे माइक की आवाज से कर दी. साथ ही बीजेपी से कांग्रेस में गए नेताजी पर भी अपनी भड़ास निकाल दी.

मामला नरसिंहपुर जिले के पीठवानी गांव का है. जहां नवागत स्कूल शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में मंच पर भाषण दे रहे थे. तभी दो बार बिजली गुल हो गई. तो कैबिनेट मंत्री जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए देहाती भाषा में कहा, ”अभी जब हम आ रहे थे तो माइक की आवाज ऐसी लग रही थी जैसे कि जाको गरो भी राहुल गांधी जैसों लगो हो. इसकी आवाज भी बाबा जैसी पप्पू जैसी हो गई…” वहीं, जैसी ही दूसरी बार लाइट गई तो फिर ठहाके मारते हुए कैबिनेट मंत्री बोले, ”जो देखो राहुल गांधी.” आप भी सुनिए कैबिनेट मंत्री का जुबानी हमला…

साथ ही कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने बीजेपी से कांग्रेस में गए पूर्व विधायक के पुत्र गौतम पटेल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में चले गए थे तो लोकसभा में माला लेकर खड़े हो जाएं, बिलकुल जरूरत नहीं है. विधानसभा संघर्ष में 70 से जीते हैं. मोदी जी का आशीर्वाद है. 77 करेंगे.

बता दें कि राव उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के विधायक और सांसद रह चुके हैं. साल 2014 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट लड़ा था. दूसरी बार भी वह 2019 में भी जीते. पार्टी ने अपने सांसद को मध्य प्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव में गाडरवारा सीट से उम्मीदवार बनाया. जीत दर्ज करने के बाद उदय प्रताप सिंह सांसदी से इस्तीफा दे दिया. अब मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में मंत्री हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...