13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालएमपी में अंतिम यात्रा के लिए भी संघर्ष, उफनते नाले को पार...

एमपी में अंतिम यात्रा के लिए भी संघर्ष, उफनते नाले को पार कर ले जा रहे शव

Published on

देवास

एमपी में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए सड़कें नहीं है। बरसात के दिनों में इन गांवों में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आए दिन किसी न किसी जिले से ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग नदी-नाले को पार कर जाते दिखते हैं। देवास के दुर्गापुर गांव में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। यहां गांव से श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क नहीं है। बारिश के दिनों में लोग उफनते नाले को पारकर श्मशान घाट तक जाते हैं और अपनों का अंतिम संस्कार करते हैं। शनिवार को दुर्गापुर गांव में लोगों को कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है।

दरअसल, देवास जिले का दुर्गापुर गांव हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में आता है। शनिवार दोपहर में गांव के 75 वर्षीय मांगीलाल कुमावत की मौत हो गई है। इस दौरान गांव में जबरदस्त बारिश हो रही थी। श्मशान घाट के रास्ते में एक नाला पड़ता है। बारिश की वजह से नाले में उफान था। बहाव इतना तेज था कि कोई भी बह सकता था। गांव के लोग पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। इस दौरान नाला पार करना उनलोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।

स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर शव के साथ नाले को पार किया है। इसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद शिवराज सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठ रहा है। आजादी के इतने दिनों बाद भी गांव से श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। गांव के एक ग्रामीण ने कहा कि हमारी उम्र 35 साल से अधिक है। तब से मैं इस समस्या को देख रहा हूं।

ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव दो विधानसभा क्षेत्रों में पड़ता है। आधा हिस्सा देवास में और आधा हाटपीपल्या में आता है। इसके बावजूद गांव का यह हाल है। इस दौरान खेती में भी लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश थमने और नाले का जलस्तर कम होने के बाद ही हमलोग अपनी खेत की तरफ जाते हैं। जिम्मेदारों की तरह से आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...