3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeसनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया लोन, अब...

सनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया लोन, अब बैंक वसूलेगा 56 करोड़

Published on

मुंबई ,

सनी देओल इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘गदर 2’ थिएटर्स में धमाल मचा रही है. पिछले हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 9 ही दिन में ऐसी कमाई कर डाली है कि ये बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. 90s में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे सनी ने बीच के दो दशक में काफी स्ट्रगल देखा और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं.

अब आखिरकार ‘गदर 2’ ने उन्हें वो ग्रैंड स्क्सेस दिखाई है, जिसका इंतजार उन्हें बहुत लंबे समय से रहा होगा. लेकिन एक तरफ जहां सनी की फिल्म थिएटर्स में धुआंधार कमाई कर रही है, वहीं रियल लाइफ में उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा आ गया है. सनी के ऊपर एक बैंक का बड़ा कर्ज था, जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक ने उनकी मुंबई की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का विज्ञापन निकाला है.

क्या है मामला?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन निकाला है. सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था. इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना विला, जिसका नाम ‘सनी विला’ है, मॉर्टगेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को ऑलमोस्ट 56 करोड़ रुपये चुकाने थे, जो अभी तक नहीं चुकाए गए हैं.

ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया है. बैंक का विज्ञापन बताता है कि ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को होगी. इस नीलामी के लिए प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है.

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहे सनी देओल
सनी के फिल्म करियर की बात करें तो ‘गदर 2’ के साथ, उनका भौकाल फिर से थिएटर्स में लौट आया है. बॉक्स ऑफिस पर तूफानी स्पीड से कमाई कर रही इस फिल्म ने सिर्फ 8 ही दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. शनिवार के कलेक्शन के बाद 9 दिन में फिल्म की कमाई 335 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. जल्द ही ‘गदर 2’ सनी के खाते में 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनकर दर्ज होगी.

‘गदर 2’ जिस तरह कमाई कर रही है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ को भी टक्कर दे सकती है. 2001 में आई ‘गदर’ में सनी का निभाया तारा सिंह का किरदार, आजतक बड़े पर्दे पर इतना पॉपुलर है कि सीक्वल में भी जनता इसे खूब प्यार दे रही है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...