15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यविधानसभा में तेजस्वी यादव ने गिनाए BJP के 3 जमाई- 'ED, IT...

विधानसभा में तेजस्वी यादव ने गिनाए BJP के 3 जमाई- ‘ED, IT और सीबीआईसीबीआई

Published on

पटना

बिहार विधानसभा में आज नीतीश-तेजस्वी सरकार के शक्ति परीक्षण से ठीक पहले RJD नेताओं पर छापे पड़ने लगे। सदन में जब बोलने के लिए डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव खड़े हुए तो उन्होंने भाजपा को खूब सुनाया। छापेमारी से भड़के तेजस्वी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई और आयकर विभाग को ‘तीन जमाई’ करार दिया जिन्हें भाजपा उन राज्यों में भेजती है जहां वह सत्ता में नहीं है। महागठबंधन सरकार की ओर से लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘समाजवादी विचारधारा को समाप्त’ करने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है। तेजस्वी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, मेरी बहनें और मैं, हम सभी समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण की कीमत चुका रहे हैं। मुख्यमंत्री और मेरी विचारधारा समान है। हम समाजवादियों ने जो बोया है उसे आप (भाजपा) नहीं काट सकते।’ तेजस्वी ऐसे ही तीखे शब्दबाण भाजपा पर छोड़ते रहे। पढ़िए ऐसे 8 शब्द जो भाजपा को तीर की तरह चुभे।

1. साधु
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने घाटे की रेलवे को मुनाफे में ला दिया लेकिन उनके ऊपर मुकदमा हो रहा है। आगे कहा कि आप भाजपा के साथ हाथ मिला लो तो साधु बन जाओगे।

2. तीन जमाई
जहां भी विपक्ष की सरकार है, जहां-जहां बीजेपी हारती है या बीजेपी जिससे डरती है वहां अपने तीन जमाई आगे कर देती है। पहला जमाई सीबीआई, दूसरा जमाई ईडी और तीसरा जमाई इनकम टैक्स।

3. जंगलराज
तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि ये संघी लोग बिहार की आत्मा को गाली दे रहे हैं जब वह जंगलराज की बात करते हैं तब वह बिहार की आत्मा को गाली देते हैं। बिहार को उम्मीद जगी है। हम लोग नौकरी देना चाहते हैं। जंगलराज के जवाब में कहा कि आइए हम आपको सिखाते हैं कैसे नौकरी दी जाती है। आइए नीतीश जी की पाठशाला में, हम बताते हैं कैसे नौकरी दी जाती है। बीजेपी के लोग बेचैन हैं।

4. मुसलमान
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के विधायक कहते हैं कि मुसलमानों से वोटिंग राइट छीन लिया जाना चाहिए। किसी के माई के लाल में दम है? हम ए टू जेड की बात करते हैं कि हम सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे, किसी को तकलीफ नहीं होने देंगे। हम लोगों को काम करना है हम लोग काम करेंगे।

BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी। मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए।
विधानसभा में बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव

5. तोड़-फोड़
मुख्यमंत्री को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, क्षेत्रीय दलों को तोड़ने-फोड़ने का प्रयास किया जा रहा था ये बीजेपी की साजिश थी। अब इन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है यह कैसे हो गया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने स्वतंत्र संस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स के लोग किसके हैं।

6. अटल-राजीव
अटल बिहारी जी जब बीमार थे, उनकी किडनी खराब थी, तो राजीव गांधी ने इलाज के लिए विदेश भिजवाया। अटलजी के हमारे पिता से भी बड़े मधुर संबंध थे।

2024
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में हम लोगों के एकजुट होने से इन लोगों को डर है। आज हम लोग एक हुए हैं तो आप लोगों को पीड़ा हो रही है उन्होंने “जमाई” को आगे कर दिया …आप लोग पीछे हो गए हैं।

8. रन आउट
तेजस्वी यादव ने तारकेश्वर प्रसाद के रन आउट का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप तो खेले भी, हमने तो कई बार पैर तोड़वा लिया। यह इनिंग सबसे लंबे समय तक चलने वाली इनिंग होगी। अब कोई रन आउट नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश के विपक्ष को संदेश देने का काम किया है। देश के अपोजिशन को एकजुट करने की बात की। जो डरेगा वह मरेगा, जो लड़ेगा वही जीतेगा।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...