4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद कई जिलों में तनाव, 110 गिरफ्तार,...

मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद कई जिलों में तनाव, 110 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद, पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत

Published on

कोलकाता:

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के उठी चिंगारी आसपास के जिलों में फैल गई है। शुक्रवार को मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली में विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन समेत कई गाड़ियां जलाई और पुलिस पर पत्थरबाजी की। प्रशासन ने बताया कि हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रभावित इलाकों में पाबंदियां लगा दी हैं और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया मुर्शिदाबाद जिले में अशांति फैलाने वाले 110 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गोली से जख्मी लड़के को कोलकाता भेजा
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को सबसे ज्यादा हिंसा मुर्शिदाबाद में हुई। इसके बाद सूती इलाके से लगभग 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भी प्रभावित इलाकों में तनाव बना हुआ है, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी है। किसी को भी कहीं भी इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मुस्लिम बाहुल्य सूती में हिंसा के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए एक किशोर को इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भेजा गया है।

शुभेंदु अधिकारी बोले, केंद्र से मदद मांगे ममता
वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हुए हिंस प्रदर्शन के लिए बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की है। बीजेपी का कहना है कि अगर सरकार स्थिति को संभालने में नाकाम है, तो उसे केंद्र सरकार से मदद मांगनी चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा कि मुर्शिदाबाद में विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि जिहादी ताकतों द्वारा लोकतंत्र और शासन के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश थी। ये ताकतें अराजकता फैलाकर अपना दबदबा कायम करना चाहती हैं और समाज के अन्य समुदायों में डर पैदा करना चाहती हैं।

हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
बीजेपी नेता ने कहा कि वक्फ के विरोध में प्रदर्शन करने वालों ने न सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया बल्कि सरकारी अधिकारियों पर हमले कर डर का माहौल बनाया गया। इस घटना के बाद ममता बनर्जी सरकार की चुप्पी बहरी कर देने वाली है। अधिकारी ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। .

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...