15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसुहागरात का वो खौफनाक मंजर... बताते-बताते रो पड़ी महिला, सुनकर पुलिस के...

सुहागरात का वो खौफनाक मंजर… बताते-बताते रो पड़ी महिला, सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गए

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नई-नवेली दुल्हन पति की क्रूरता की कहानी सुनाते हुए रो पड़ी है। महिला की प्रताड़ना की कहानी सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गए। पति ने सुहागरात के दिन से ही हैवानियत शुरू कर दी थी। वह पहली रात को ही शराब के नशे में आया था। इसके बाद अप्राकृतिक काम शुरू कर दिया। महिला पहली रात को सब कुछ सहती रही।

नशे उतरने के बाद अगले दिन उसने पति को समझाया। पति ने भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं करूंगा। साथ ही शराब पीकर भी नहीं आऊंगा। नई-नवेली दुल्हन कुछ दिनों तक सब कुछ सहती रही। इसके बाद वह मायके चली गई। पति वहां लेने गया तो वहां भी उसका व्यवहार ऐसा ही रहा। महिला उस रात की घटना के खौफजदा है। अब पति के साथ ससुराल नहीं जाना चाहती है। आठ महीने बाद वह पुलिस के पास पहुंची है। साथ ही पति की हैवानियत की कहानी सुनाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पीड़ित महिला ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली है। उसकी उम्र अभी 20 साल है। बंटी जाटव नाम के लड़के के साथ आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से 5 लाख नगद और एक बुलेट दहेज में दी थी। ससुराल पहुंचने के बाद दहेज की मांग बढ़ गई है। सुहागरात के दिन ही पति ने महिला के साथ अनैतिक कृत्य किया।

दो दिन बाद ही लौटी मायके
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ये सब कुछ वहां बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह दो दिन बाद ही पति के व्यवहार से तंग आकर मायके लौट गई। वह शराब के नशे में हर रात गंदी हरकतें करता था। पत्नी के मायके लौटने के बाद शराब के नशे में वह ससुराल भी पहुंचा और वह उसके परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498-377 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने 16 फरवरी को इसे लेकर शिकायत की है। पुलिस अब मामले में उसके पति से भी पूछताछ करेगी। अब यह मामला सामने आया है। पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...