9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशामली के भजन गायक की हत्या मामले में आरोपी को फांसी, जिला...

शामली के भजन गायक की हत्या मामले में आरोपी को फांसी, जिला कोर्ट बनने के बाद पहली बार ऐसी सजा

Published on

शामली

उत्तर प्रदेश के शामली जिला कोर्ट ने पहली बार किसी मामले में फांसी की सजा सुनाई है। जिले के प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी के हत्याकांड में यह फैसला आया है। शामली जिला कोर्ट ने हत्यारे हिमांशु सैनी के खिलाफ फांसी की सजा का ऐलान किया। इसके साथ ही जिला जज ने हत्यारे के खिलाफ 2.20 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जिले में कोर्ट की स्थापना के बाद इस पहले मामले में फांसी की सजा का फैसला आया है। आरोपी को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद इस मामले की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

अजय पाठक के परिवार को इस केस में न्याय के लिए बड़ी पैरवी करनी पड़ी। करीब चार सालों तक उन्हें कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा। आरोपी पर आरोप साबित करने के लिए कई साइंटिफिक साक्ष्य भी तैयार किए गए। पुलिस ने आरोपित के बालों का डीएनए टेस्ट कराया। इसमें आरोपित हिमांशु सैनी की पुष्टि हो गई है। पूरे प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट को अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

चार साल पहले हुई थी हत्या
शामली में करीब चार साल पहले भजन गायक की हत्या कर दी गई थी। 42 वर्षीय प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक शामली की पंजाबी कॉलोनी में रहते थे। 30 दिसंबर 2019 को आधी रात के बाद अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहलता, 16 वर्षीय बेटी वसुंधरा और 11 वर्षीय बेटा भागवत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोप अजय के शिष्य हिमांशु पर लगा था।

आदर्श मंडी थाने में दर्ज हुआ था केस
सजा के ऐलान के बाद शासकीय वकील संजय कुमार ने बताया कि मृतक अजय पाठक के भाई ने आदर्श मंडी थाने में केस दर्ज कराया था। कैराना के झारखेड़ी निवासी हिमांशु सैनी को इस चौहरे हत्याकांड का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज किए जाने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ाई थी। उस दौरान अजय पाठक के पुत्र के गायब होने की बात सामने आई थी।

हरियाण से अरेस्ट हुआ था हिमांशु
पुलिस ने हिमांशु को हरियाणा से गिरफ्तार किया था। उसके पास से अजय पाठक के पुत्र भागवत के शव और कार के साथ गिरफ्तार किया था। हत्याकांड की जांच में सामने आया कि आरोपित भागवत के शव को अजय की ही गाड़ी में ले गया था। उसने पानीपत टोल प्लाजा के पास गाड़ी में आग लगा दी। पानीपत पुलिस ने गाड़ी से शव बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपित और शव एवं गाड़ी को आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर दिल्ली से लूट का माल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

17 मई को जिला जज अनिल कुमार ने हिमांशु सैनी को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने हिमांशु सैनी को फांसी की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में 14 गवाहों को पेश किया गया।

डीएनए टेस्ट रहा अहम
हत्याकांड के आरोपी हिमांशु को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट अहम रही। इस मामले में घटना के दौरान थाने में तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए थे। जांच के क्रम में अजय पाठक की बेटी वसुंधरा के हाथों में कुछ बाल मिले थे। हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद उन बालों और हिमांशु का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए टेस्ट में वसुंधरा के हाथों में मिले बाल हत्यारे हिमांशु सैनी के ही मिले थे। वहीं, गाड़ी से मिले शव की पुष्टि करने के लिए उसका भी डीएनए टेस्ट कराया था।

डीएनए रिपोर्ट से साफ हुआ कि गाड़ी से मिला शव अजय पाठक के बेटे भागवत पाठक का था। जुलाई 2020 में लखनऊ लैब से डीएनए रिपोर्ट आई। कोर्ट में इसे सबूत के तौर पेश किया। इसे अहम सबूत माना गया। अजय पाठक के दोनों बच्चे वसुंधरा पाठक और भागवत पाठक शहर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे।

दिल्ली से बरामद हुआ था सामान
पुलिस ने हत्या आरोपित हिमांशु से पूछताछ के क्रम में कई जानकारी ली। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र स्थित संत नगर के फ्लैट से 22 लाख के जेवर, दो लाख की नकदी, तीन कीमती घड़ियां, गिटार भी बरामद किया। पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांशु ने दिल्ली के बुराडी के संतनगर में किराए पर फ्लैट लिए हुए था। वहां से नकदी ओर जेवरात बरामद किए गए। भजन गायक और उनके परिवार की हत्या केस में पूरा क्षेत्र करीब दो माह तक शोक में डूबा रहा था। उनके लिए कई श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया था।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...