9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeदेश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी कम...

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी कम हुआ, जानें क्या पड़ेगा असर

Published on

नई दिल्ली

देश के विदेशी मुद्रा भंडार और गोल्ड रिजर्व में कमी आई है। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दी। इसके साथ ही पिछले कई हफ्ते से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जारी तेजी थम गई है। रिजर्व बैंक के अनुसार 4 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह (27 सितंबर) में 12.58 अरब डॉलर की छलांग लगाई थी। इसके बाद यह 704.88 अरब डॉलर के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

कई हफ्तों की रफ्तार थमी

  • 27 सितंबर को खत्म हफ्ता: पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 12.58 अरब डॉलर की तेजी आई थी। इस बढ़ोतरी के बाद यह 704.88 अरब डॉलर के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
  • 20 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.29 अरब डॉलर हो गया था।
  • 13 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 22.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ यह 689.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
  • 6 सितंबर को खत्म हफ्ता: इस भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.25 अरब डॉलर का उछाल आया था। इस उछाल के साथ यह 689.23 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी आई गिरावट
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भंडार का बड़ा हिस्सा होती हैं। इनमें भी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें 4 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते के लिए 3.511 अरब डॉलर की कमी आई है। इस कमी के बाद यह घटकर 612.643 अरब डॉलर रह गईं। बता दें कि डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की तेजी या गिरावट का प्रभाव शामिल होता है।

गोल्ड रिजर्व में कितनी कमी आई?
रिजर्व बैंक ने कहा कि सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व में 4 करोड़ डॉलर की कमी आई है। इस गिरावट के साथ यह घटकर 65.75 अरब डॉलर रह गया। स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट देखी गई। इससे उनका कुल भंडार 18.42 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.35 अरब डॉलर रह गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार कम होने से क्या पड़ेगा असर?
हर देश अपने पास विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ाकर रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर रुपये पर अचानक दबाव बढ़ता है तो रिजर्व बैंक के पास उसे समर्थन देने का विकल्प होता है। विदेशी मुद्रा भंडार कम होने से रुपये की कीमत गिर सकती है। साथ ही दूसरे देशों से व्यापार करने पर बिल के पेमेंट में परेशानी हो सकती है। ऐसी किसी भी समस्या से बचने और ग्लोबल लेवल पर भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते भारत अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा रहा है।

Latest articles

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...