9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिकौवा मोती खाएगा... BJP के झूठ बोले कौवा काटे वाले तंज पर...

कौवा मोती खाएगा… BJP के झूठ बोले कौवा काटे वाले तंज पर AAP सांसद राघव चड्ढा का जवाब

Published on

नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के साथ अजीब वाक्या हुआ। राघव चड्ढा संसद के बाहर अपनी फाइलों को समेटे फोन पर बात करते हुए आ रहे थे कि तभी उनपर एक कौवे ने हमला कर दिया। कौवे का इतना करना था कि यह तस्वीर पर इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर वायरल होते ही बीजेपी और राघव चड्ढा के बीच शब्दबाण चलने लगे। दिल्ली बीजेपी ने फोटो ट्वीट कर राघव पर तंज कसा तो आप सांसद भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी बीजेपी पर कौवा मोती खाएगा वाला जवाब दिया।

राघव चड्ढा पर बीजेपी ने कसा तंज, आप सांसद ने दिया जवाब
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्डा पर कौवे के चोंच मारने वाली फोटो वायरल होने के बाद दिल्ली बीजेपी को जैसे निशाना साधने का मौका मिल गया। दिल्ली भाजपा ने राघव चड्ढा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि झूठ बोले कौवा काटे। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके साथ राघव चड्ढा पर कौवे से चोंच मारने वाली तस्वीर भी शेयर की। बीजेपी के इतना करते ही आम आदमी पार्टी के सांसद भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी दिल्ली बीजेपी का ट्वीट करते हुए कौवा मोती खाएगा वाला जवाब दे दिया। रागव चड्ढा ने लिखा कि ‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा।’ आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया।

राघव पर कौवे का वार और वायरल हो गई तस्वीर
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। राघव अपनी बात में बिजी थे कि तभी न जाने कहां से एक कौवा आया और राघव चड्ढा पर चोंच मारने की कोशिश की। राघव ने कौवे की चोंच से बचने के लिए अपना सिर झुका लिया और कौवा वहां से चला गया। राघव को हालांकि कोई असर नहीं हुआ और वह पूरी तरह से सेफ हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...