9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीति'काले कपड़ों वालों पर पीयूष गोयल का बड़ा हमला, बोले - हमें...

‘काले कपड़ों वालों पर पीयूष गोयल का बड़ा हमला, बोले – हमें उम्मीद है कि इनकी जिंदगी में भी रोशनी आएगी

Published on

नई दिल्ली

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों के सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के रुख पर विरोध जताने के लिए बृहस्पतिवार को काले कपड़े पहुंचकर संसद पहुंचे। विपक्षी गठबंधन के एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब तक संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान नहीं देने के विरोध में INDIA के घटक दलों के सभी सांसदों को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचने के लिए कहा गया है।

विपक्षी सांसदों द्वारा पहने जाने वाले काले कपड़ों पर राज्यसभा में सदन के नेता, पीयूष गोयल ने कहा कि यह काले कपड़े पहनने वाले लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि देश की बढ़ती हुई ताकत आज क्या है? जिनका मन और तन काला है उनके दिल में क्या छुपा है? उनका दिल भी काला है, शब्दों का बोल भी काला है। कालाधन छिपा रही है अपने कपड़ों में। उन्होंने कहा कि क्या कारनामे हैं उनके जो दिखाना नहीं चाहते, छुपाना चाहते हैं। वैसे तो आज के दिन काले कौवे भी इन पर आकर्षित होते हैं।

हमें उम्मीद है कि इनकी जिंदगी में भी रोशनी आएगी- पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इनका आज भी काला है, कल भी काला है और भविष्य भी काला है लेकिन हमें उम्मीद है कि उनकी जिंदगी में भी रोशनी आएगी। पीयूष गोयल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने गंभीर मामले पर भी राजनीति की जा रही है। यह भारत के सम्मान का मामला है, दुनिया के सामने भारत की उभरती छवि का मामला है।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष से कहा कि अगर आप राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं कर सकते, अगर आप विदेश मंत्री को संसद में बयान देने नहीं देंगे तो यह बहुत खेदजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि ऐसे विषय पर जिससे पूरे देश का हित जुड़ा है उसे विपक्ष सुनने को तैयार नहीं था। उनके मन में था कि कुछ भी सफलता हो उन्हें या तो उसकी आलोचना करनी है या देश तक उस संदेश को पहुंचने नहीं देना है।विदेश मंत्री ने कहा कि देश में आपस में जो भी विवाद हो लेकिन देश के बाहर तो हमें एकता दिखानी चाहिए। कम से कम जहां देशहित, प्रगति की बात हो वहां हमें राजनीति को दरकिनार कर उसकी प्रशंसा करनी चाहिए।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर सदन में चर्चा के लिए मंजूरी दे दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सभी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तारीख तय करेंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...