10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'फैसला सुनते ही मेरे पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन', गीतिका...

‘फैसला सुनते ही मेरे पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन’, गीतिका का भाई बोला- उसके साथ कभी आरोपी जैसा व्यवहार ही नहीं हुआ

Published on

नई दिल्ली

गीतिका शर्मा के परिवार ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बरी किए जाने से वे निराश हैं। उन पर गीतिका शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप था। वे दबंग हैं इसलिए उन्हें छोड़ा गया। अगस्त 2012 में कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी गीतिका शर्मा की खुदकुशी करने से मौत हो गई थी। मौत से पहले गीतिका ने दो पेज का एक नोट लिखा था, जिसमें कथित तौर पर हरियाणा के सिरसा के तत्कालीन निर्दलीय विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गीतिका के भाई अंकित शर्मा ने कहा, “जिस समय कोर्ट ने कांडा को बरी किया ऐसा लगा कि मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है।”

गीतिका के परिवार में उनके माता-पिता और छोटा भाई थे। गीतिका की मौत के करीब छह माह बाद उनकी मां की भी कथित रूप से खुदकुशी की वजह से मौत हो गई। उन्होंने भी एक पत्र छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि परिवार को कांडा और उसके सहयोगियों की ओर से “दबाव” का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में दिल्ली कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों बाद ही गीतिका शर्मा के भाई अंकित शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हम फैसले से बहुत निराश हैं। हम उम्मीद कर रहे थे कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। केस पूरी तरह से स्पष्ट था और कई तरह के संदेशों में यह साफ दिख रहा था कि कांडा ने मेरी बहन का उत्पीड़न किया था और उसको खुदकुशी के लिए उकसाया था। यह इसलिए हुआ क्योंकि वह दबंग था”

शर्मा ने कहा वे हर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे और यह उम्मीद थी कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। लेकिन इस निर्णय ने उन्हें और उनके पिता को निशब्द कर दिया। गोपाल कांडा के साथ कभी आरोपी जैसा व्यवहार ही नहीं हुआ। भाई ने कहा, “यह तब हुआ जबकि पीड़िता आर्थिक रूप से पर्याप्त मजबूत नहीं थी। इन 11 वर्षों में हमने अपना सब कुछ लगा दिया और अपनी बहन के लिए कुछ न्याय की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यह हो नहीं सका।”एक निजी फर्म के कर्मचारी अंकित शर्मा ने कहा कि उनकी बहन की यादें अभी भी उन्हें परेशान करती हैं। और न्याय की तलाश में उन्हें इतने वर्षों तक कानूनी परीक्षा से गुजरना पड़ा।

गोपाल कांडा के बरी होने के बाद भाजपा ने पार्टी में किया आमंत्रित
दिल्ली की एक अदालत द्वारा 2012 के गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में मंगलवार को हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा को बरी करने के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने कहा कि भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है। कांडा हरियाणा के सिरसा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन पर कांडा के स्वामित्व वाली एमडीएलआर एयरलाइंस में कार्यरत एयरहोस्टेस शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

कांडा के बरी होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा, ‘गोपाल कांडा पहले से ही हरियाणा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा हैं। उनके मामले में कानून ने अपने हिसाब से काम किया है और हम कानून का पालन करने में विश्वास करते हैं।” शर्मा ने कहा, “मेरा मानना है कि एक स्वतंत्र विधायक किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता क्योंकि इससे सदस्य को विधानसभा से अयोग्य ठहराया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद अगर वह हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।’ यह उनकी इच्छा है।”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...