16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालये शौक भी न... एक बुलेट के लिए बंदे ने चुराई 16...

ये शौक भी न… एक बुलेट के लिए बंदे ने चुराई 16 बाइक, EMI के पड़े लाले तो 254 KM दूर से आया भोपाल

Published on

भोपाल

चोर तो आपने कई देखे होंगे लेकिन हम यकीन से कह सकते हैं कि आपने ऐसा चोर पहले कभी नहीं देखा होगा। चोरी की यह अजब गजब वारदात राजधानी भोपाल में सामने आई है। एक चोरी नहीं, एक के बाद एक 16 चोरी। एक अपराधी ने पहले तो 16 बाइक चोरी की। इन बाइक को बेचने के बाद उसने रॉयल एनफील्ड खरीद ली। भोपाल पुलिस के अनुसार अपराधी का नाम सतीश शर्मा है, वह नरसिंहपुर जिले का निवासी है।

पुलिस के सामने सतीष ने कबूला है कि दो महीने के अंदर उसने 16 बाइक चोरी की और उन्हें बेच दिया। वह भोपाल में अलग-अलग जगह से चोरी करता था और कोई शक न करे इसके लिए वह इन बाइक को गाडरवारा ले जाकर बेच देता था। इससे मिले पैसे से वह रॉयल एनफील्ड लिया और अब उसकी किश्त भर रहा था।

लगातार कर रहा था चोरी
वह गलत आदतों की वजह से लगातार चोरी को अंजाम दे रहा था। चोरी करने के बाद बाइक बेजता और मिले हुए पैसों से गलत काम करता। पुलिस के अनुसार आरोपी सतीश शर्मा जुआ खेलने और नशे का आदी है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा है।

बुलेट के लिए 16 गाड़ियों की चोरी की
आरोपी की निशानदेही पर बृजेश अहिरवार जीतू उर्फ जितेंद्र मोरिया, संतोष सहित कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने 16 चोरी की गाड़ियां बरामद कर ली हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर निवासी सतीश शर्मा भोपाल के आईएसबीटी में बाइक की चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। इसके बाद सतीश ने जो खुलासे किया उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस को शक है कि उसने और भी गाड़ियां चुराई होगी। अब पुलिस उस नजरिया से आगे की जांच कर रही है।

इसलिए करता था अपराध
सतीश ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसे रॉयल एनफील्ड चलाने का शौक था। इसलिए उसने किस्तों पर गाड़ी खरीदी थी। इसके बाद वह बाइक चोरी करता और उन्हें बेचकर किस्त भर रहा था। इसके अलावा उसे नशा और जुआ की भी लत है। अपने शौक पूरे करने के लिए वह लगातार चोरी करने लगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...