11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालपगड़ी, आरती, पीतांबरी... PM मोदी को टक्कर देने के लिए राहुल गांधी...

पगड़ी, आरती, पीतांबरी… PM मोदी को टक्कर देने के लिए राहुल गांधी का ‘भगवा अवतार’

Published on

भोपाल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में हैं। शनिवार को राहुल की यात्रा का चौथा दिन है। इससे पहले शुक्रवार को मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने करीब 25 किमी की यात्रा की। राहुल गांधी यात्रा के दौरान धार्मिक रंग में रंगे दिखाई दिए। राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है। जिसे एक नजर में देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे। दरअसल, राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा की। राहुल गांधी ने पूजा करते का एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें वो पूजा में लीन दिखाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी का यह फोटो खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट का है। जहां वो हाथों में दीपक लेकर नर्मदा मां की आरती कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी एक संत की तरह दिख रहे थे। उनकी बढ़ी हुई दाड़ी, सिर पर मालवा का साफा और बदन पर ओम लिखी हुई चुनरी ओढ़ रखी थी। हालांकि उनके हाथ में स्मार्टवॉच भी थी।

राहुल गांधी ने क्या लिखा
नर्मदा घाट पर आरती करते हुए की फोटो राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। उसमें राहुल ने लिखा- शिव त्याग हैं, और तप भी, करुणा भी हैं, और रुद्र भी, अनादि और अनंत हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में आराधना और साथ में नर्मदा आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हर हर नर्मदे। हर हर महादेव। आरती के दौरान राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

धार्मिक रंग में नजर आए राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार शाम धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। राहुल गांधी ने खंडवा जिल के ब्रह्मपुरी घाट पर दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने आराधना भी की। राहुल ने ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन किए। इस दौरान राहुल सफेद कुर्ता-पायजामा पहने थे। इसके बाद उन्होंने ओम लिखा पीला दुपट्टा ओढ़ाया और लाल पगड़ी पहनाई गई।

कांग्रेस ने किए थे खास इंतजाम
राहुल गांधी के ओंकारेश्वर दर्शन और नर्मदा आरती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खास इंतजाम किया था। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत एमपी कांग्रेस के कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा में 6 लोकसभा और करीब 25 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...