15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यCM हेमंत सोरेन के करीबी के यहां ED रेड में दो AK-47...

CM हेमंत सोरेन के करीबी के यहां ED रेड में दो AK-47 मिलीं, खनन घोटाले में कसा शिकंजा

Published on

रांची,

प्रवर्तन निदेशालय ED ने झारखंड में अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर मारी गई है. छापेमारी के दौरान ईडी को दो AK 47 राइफल मिली हैं. प्रेम प्रकाश कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी है.

बता दें कि आज बिहार में कई राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी एक्टिव हो गया है. ईडी ने अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के 17-20 ठिकानों पर छापेमारी की है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव से पूछताछ के बाद ईडी ने ये छापेमारी की. दोनों को कुछ समय पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने मार्च में मिश्रा और अन्य के खिलाफ PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की थी.

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार में 24 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में ये कार्रवाई की है. सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें RJD एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध रॉय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के ठिकाने भी शामिल हैं. बिहार में RJD नेताओं के यहां सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई है, जब बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में आरजेडी ने इसे बदले की कार्रवाई करार देते हुए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...