12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमुंबई में 'INDIA' की तीसरी बैठक को होस्ट करेंगे उद्धव-शरद गुट... इन...

मुंबई में ‘INDIA’ की तीसरी बैठक को होस्ट करेंगे उद्धव-शरद गुट… इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Published on

मुंबई,

विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी कांग्रेस के सपोर्ट से होस्ट कर सकती है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, विपक्षी दलों की यह ऐसी पहली बैठक होगी, जो INDIA गठबंधन के सत्ताधारी राज्य से बाहर आयोजित की जा रही है. इससे पहले गठबंधन की पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर पटना में हुई थी. जबकि दूसरी बैठक कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की गई थी.

बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मुंबई में होने जा रही विपक्षी दलों की तीसरी बैठक काफी अहम है, क्योंकि इस बैठक में सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों ने बताया कि गठबंधन की 11 सदस्यीय समन्वय समिति को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस कमेटी में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप, जदयू, राजद, शिवसेना (उद्धव गुट ), एनसीपी (शरद पवार गुट), झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एम) का एक एक सदस्य शामिल होगा. जबकि छोटे दलों को इसमें जगह नहीं मिलेगी.

मुंबई बैठक में गठबंधन संचार, 2024 के आम चुनाव अभियान के लिए समितियों की संरचना और चुनावों से पहले संयुक्त विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के समन्वय के लिए एक अन्य पैनल की घोषणा कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक संयुक्त दफ्तर की भी जल्द घोषणा की जाएगी.

मनमुटाव दूर करने पर भी फोकस
विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में पार्टियों के बीच मतभेदों को दूर करने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर ऐसे राज्यों में जहां आपस में चुनावी लड़ाई है. माना जा रहा है कि विपक्ष के सामने गठबंधन में नेतृत्व के मुद्दे को हल करना प्रमुख चुनौतियों में से एक है.

दरअसल, विपक्षी गठबंधन में 26 दल तो शामिल हो गए, लेकिन इन दलों में कई ऐसे हैं, जिनकी राज्यों में गठबंधन के दूसरे दलों के साथल सीधे चुनावी लड़ाई है. जैसे केरल में कांग्रेस और लेफ्ट, पश्चिम बंगाल में लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी, पंजाब और दिल्ली में AAP और कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, जम्मू कश्मीर में पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस. इन पार्टियों के बीच अभी कई मुद्दे ऐसे हैं, जो अनसुलझे हैं. विपक्षी गठबंधन वोटों को बंटने से रोकने के लिए सभी संसदीय सीटों पर भाजपा के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई की मांग कर रहा है, ऐसे में उम्मीदवारों का चयन भी एक कठिन काम होने की संभावना है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...