17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ठोका मानहानि का दावा, अशोक गहलोत बोले...

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ठोका मानहानि का दावा, अशोक गहलोत बोले स्वागत है…. जानें पूरा मामला

Published on

जयपुर

करोड़ों रुपये के संजीवनी को-ऑपरेटिव घोटाले से जुड़ा मामला राजनीतिक बयानबाजी के बाद एक बार फिर कोर्ट पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का दावा पेश किया है। शेखावत ने शनिवार 4 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का दावा पेश किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उनकी दिवंगत मां, पिता और साले सहित कई रिश्तेदारों को संजीवनी घोटाले का आरोपी बताया था। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली की कोर्ट में मानहानि का दावा पेश किया है।

गहलोत ने किया स्वागत, कहा – अब केस आगे बढ़ेगा
गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से मानहानि का दावा पेश किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। कम से कम इस बहाने से यह केस आगे तो बढ़ेगा। गहलोत ने कहा कि संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है, जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत मुल्जिम हैं।उनकी दिवंगत मां, पिता और अन्य पारिवारिक रिश्तेदार भी आरोपी है।

गहलोत ने कहा कि घोटालेबाज गजेंद्र सिंह शेखावत को यह बताना चाहिए कि घोटाले से ऐंठे गए करोड़ों रुपए इथोपिया में या और कहां -कहां निवेश किए हैं। अगर वह अपने आप को निर्दोष कहते हैं तो उन्हें आगे आकर जांच में सहयोग करना चाहिए। जितना हो सकेगा राजस्थान सरकार मदद करेगी। गहलोत ने कहा कि संजीवनी में जिन लोगों ने निवेश किया है। उन्हें पूरा भुगतान वापस मिलना चाहिए। कई पीड़ित यह कहते हैं कि भले ही उन्हें ब्याज ना मिले, कम से कम मूल रकम तो लौटाई जाए।

घपलेबाज को कैसे बना दिया मंत्री- गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बड़े ताज्जुब की बात है करोड़ों रुपए के घोटाले के मुलजिम होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने इन्हें मंत्री बना रखा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के पास सहकारिता विभाग रहा है। वे पूरे मामले को समझते हैं। अमित शाह को आगे आकर इस मामले पर एक्शन लेना चाहिए। घपलेबाज मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करके उन लोगों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। जिनकी मेहनत की कमाई संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के जरिए हड़प ली गई थी। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर)

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...