11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालपूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अज्ञात शख्स ने रखे...

पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अज्ञात शख्स ने रखे जूते… कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को दूध से नहलाया

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के सामने रोटरी पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर शनिवार शाम किसी अज्ञात शख्स ने जूते रख दिए. प्रतिमा के दोनों कंधों पर जूते रखे गए थे. जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जमकर नारेबाजी की.

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को दूध से नहलाया. इसके अलावा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. आपको बता दें कि प्रतिमा के पास कमिश्नर ऑफिस, कंट्रोल रूम और राजभवन होने की वजह से यहां पुलिस का लगातार मूवमेंट रहता है, लेकिन इसके बावजूद प्रतिमा के साथ शरारत की गई.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया. पुलिस के मुताबिक, आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूते रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...