17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: स्कूल परिसर में हुई PM के 'मन की बात' तो भड़कीं...

UP: स्कूल परिसर में हुई PM के ‘मन की बात’ तो भड़कीं हेडमास्टर, विधायक से नोकझोंक

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर जमकर हंगामा हो गया. महिला हेडमास्टर ने उसकी बिना अनुमति के स्कूल में कार्यक्रम रखने पर नाराजगी जताई और बीजेपी विधायक से उलझ गईं. इस पर बीएसए ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया. मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैल का है.

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर रविवार को अरैल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया था, जिसके मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पीयूष रंजन निषाद थे. कार्यक्रम चल ही रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कर रहे थे तभी स्कूल की हेड मास्टर कल्पना त्यागी वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगीं.

कल्पना त्यागी ने कहा कि बिना अनुमति के विद्यालय परिसर का प्रयोग क्यों किया जा रहा है. इस पर बीजेपी विधायक पीयूष रंजन निषाद ने समझाया कि आज रविवार का दिन है और यह कार्यक्रम पंचायत भवन में हो रहा है इसलिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं थी. इस पर महिला हेडमास्टर और नाराज हो गई और कार्यक्रम बंद करने की जिद करने लगी.

बीजेपी विधायक पीयूष रंजन निषाद ने हेड मास्टर को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. आयोजकों का कहना था कि यह कार्यक्रम उच्च विद्यालय में नहीं बल्कि परिसर में ही बने पंचायत भवन में हो रहा है, फिर भी महिला हेड मास्टर नहीं मानी और हंगामा करती रहीं. इस बीच किसी ने 1090 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया.

पुलिस के आते ही हेड मास्टर कल्पना त्यागी और नाराज हो गईं, फिर विधायक पीयूष रंजन निषाद से ही उलझ गईं. इस बात से हैरान विधायक ने डीएम को फोन किया गया और डीएम ने बीएसए को फोन कर इसकी जानकारी दी. फिर बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद महिला हेड मास्टर कल्पना त्यागी को सस्पेंड कर दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक, शासकीय कार्य में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका कल्पना त्यागी के विधान उत्पन्न करने की सूचना डीएम साहब के द्वारा दी गई थी, प्राथमिक जांच में हेड मास्टर कल्पना त्यागी की गलती पाई गई है, जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उनके काम और व्यवहार की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this