9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP पुलिस 70 हजार लेने रोज पहुंच जाती थी घर, बेटे का...

UP पुलिस 70 हजार लेने रोज पहुंच जाती थी घर, बेटे का दुख देख मां ने सबके सामने लगा ली आग

Published on

रायबरेली

गदागंज थाना इलाके के पूरे हसनपुर गांव का है। यहां पुलिस की कार्यशैली से आहत एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव में हुई चोरी का शक महिला के बेटे पर जताने के बाद पुलिस बिना किसी एफआईआर या जांच के उस पर 70 हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रही थी। मृतका की बेटी का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन में 70 हजार वापस करने का दबाव बनाया। इससे आहत होकर उसकी मां ने आत्महत्या कर ली।

मामला गदागंज थाना इलाके के पूरे हसनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले लखन के घर लगभग 5 दिन पहले चोरी हुई थी। गांव का रहना वाले लखन ने यहीं के निवासी शिवकुमार मौर्य के नाबालिग बेटे पर आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में बिना एफआईआर दर्ज किए शिवकुमार मौर्य पर पैसा वापस करने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि पुलिस की कार्यशैली और समाज के डर से आहत शिवकुमार मौर्य की पत्नी शांति देवी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

रोज घर आ रही थी पुलिस
गंभीर तौर पर झुलसी शांति देवी के सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोंगो ने बताया कि रोज-रोज पुलिस घर पर आ रही थी। इसलिए मां को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। उधर, पुलिस पूरे मामले में पति-पत्नी के विवाद का राग अलाप रही है।

सीओ डलमऊ इंद्रपाल सिंह ने बताया
सीओ डलमऊ इंद्रपाल सिंह ने बताया की महिला ने आपसी पति पत्नी के कलह को लेकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद पीड़िता को गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर गदागंज कोतवाल पहुंचे थे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...