9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यउप्र पुलिस का कमाल : बिना वेरीफाई किए पासपोर्ट में लगा लगा...

उप्र पुलिस का कमाल : बिना वेरीफाई किए पासपोर्ट में लगा लगा दी मुहर… दुबई भाग गए लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर! सिपाही सस्पेंड

Published on

मेरठ ,

यूपी के मेरठ में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां बिना एड्रेस वेरिफाई किए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों की पासपोर्ट डिटेल पर मुहर लगा दी गई. पासपोर्ट बनने के बाद बिश्नोई गैंग के शूटर दुबई पहुंच गए. खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद अब पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने वाले आरोपी सिपाही संदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल, राजस्थान के रहने वाले राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में लापरवाही साबित होने पर सिपाही को निलंबित किया गया है. राजस्थान के बीकानेर निवासी राहुल कुमार और महेंद्र कुमार गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैं. मेरठ के पते पर उनके फर्जी पासपोर्ट तैयार किए गए थे और बाद में दोनों दुबई भाग गए थे.

आरोप था कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के मेरठ के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाए गए, फिर दोनों शूटर (राहुल-महेंद्र) फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई पहुंच गए. बाद में खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि बिना सत्यापन ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन में मुहर लगा दी गई. इसमें जिन सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मिली है, उनपर एक्शन लिया जा रहा है.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के फर्जी पासपोर्ट के मामले में गाजियाबाद से साइबर कैफे चलाने वाले राजू वेद को गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि इसी साल अप्रैल में राजू के पास लॉरेंस के दो शूटर राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजुहरलाल पहुंचे थे. दोनों ने राजू से फर्जी पासपोर्ट बनाने की मांग की. इस पर राजू ने उनसे पैसे लिए और मेरठ के कंकरखेड़ा थाना के श्रद्धापुरी के पते पर पासपोर्ट बनवा दिए.

दोनों ही बदमाशों पर राजस्थान के बीकानेर में रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वो फरार चल रहे थे. पासपोर्ट बनने के बाद दोनों दुबई चले गए. जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने तत्कालीन मेरठ के एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया. फिर इस मामले में जांच शुरू हुई.

Latest articles

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...