12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : गौशाला में लेटने से कैंसर ठीक होता है', योगी...

उत्तर प्रदेश : गौशाला में लेटने से कैंसर ठीक होता है’, योगी सरकार के मंत्री का अजीबोगरीब दावा

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अजीबोगरीब बयान दिया है. गंगवार ने कहा है कि गौशाला में लेटने और उसकी सफाई करने से कैंसर ठीक हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि गाय की पीठ पर हाथ फेरने से ब्लडप्रेशर कम हो सकता है.

दरअसल रविवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री गंगवार ने नौगांवा पकड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से बनी कान्हा गौशाला का उद्घाटन किया था. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह बयान दिया.उन्होंने कहा कि गाय की हर चीज कहीं ना कहीं काम आती है.

दावे को इस तरह किया जस्टिफाई
गंगवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो यहां गायें हैं. उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए. अगर व्यक्ति रक्तचाप की दवा की 20 मिलीग्राम की खुराक ले रहा है, तो 10 दिनों में रक्तचाप 10 मिलीग्राम तक कम हो जाएगा. ये बिल्कुल टेस्टेड बात में बोल रहा हूं”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, “अगर कैंसर का मरीज गौशाला की सफाई शुरू कर दे, उसमें लेटना शुरू कर दे तो कैंसर तक की बीमारी ठीक हो जाएगी. अगर आप गाय के गोबर के उपले जलाते हैं तो मच्छरों से राहत मिलती है. गाय जो कुछ भी पैदा करती है, वह किसी न किसी तरह से उपयोगी होती है.”

किसानों को लगाई फटकार
राज्य मंत्री ने आवारा पशुओं के खेतों में चरने की शिकायत करने वाले किसानों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, “हम अपनी मां की सेवा नहीं कर रहे हैं, इसलिए मां कहीं न कहीं हमें नुकसान पहुंचा रही है.” उन्होंने मुसलमानों से ईद पर गौशाला में आने का आग्रह किया और कहा कि ईद पर बनने वाली सेवइयां गाय के दूध से ही बनानी चाहिए.

रविवार को उद्घाटन की गई गौशाला में चारे और दवा के साथ-साथ बेसहारा गायों के लिए आश्रय की व्यवस्था है. मंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास लोगों को गौशालाओं से जोड़ना है. लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शादी की सालगिरह, अपने बच्चों का जन्मदिन गायों के साथ मनाएं और गौशाला को चारा दान करें.”

गंगवार अक्सर रहते हैं सुर्खियों में
गंगवार ने 2012 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. 2017 में वे भाजपा में शामिल हुए और पीलीभीत सीट से जीते. 2022 में वे फिर से चुनाव जीते और मंत्री बनाए गए. गंगवार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, खास तौर पर पूर्व भाजपा सांसद वरुण गांधी को वह अक्सर निशाना बनाते रहे हैं.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...