15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: जर्जर रस्सी की ट्रॉली पर बैठ स्कूल जा रही छात्राओं का...

उत्तराखंड: जर्जर रस्सी की ट्रॉली पर बैठ स्कूल जा रही छात्राओं का वीडियो वायरल, लोग बोले- इसका इंतजाम जरूरी है!

Published on

उत्तराखंड की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। बाहर से उत्तराखंड की सैर करने आने वाले लोग यहां की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। लेकिन क्या वहां रहने वालों का जीवन भी इतना ही बेहतर है। जिसकी हर एक आदमी उम्मीद करता है? इंटरनेट पर एक ऐसी Reel वायरल हो रही है। जिसे देख यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

क्लिप में उत्तराखंड के मुनस्यारी की कुछ स्कूली बच्चियां पढ़ाई करने के लिए अपना बैग पैक किए नदी के उस पार जा रही है। लेकिन वह किसी पुल से नहीं बल्कि एक जर्जर रस्सी पर लटकी ट्रॉली में बैठकर वह नदी पार करती नजर आती है। जो देखने में बेहद ही डरावना लगता है। इस नजारे को देख ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स पुल बनाने की मांग करते नजर आ रहे हैं।

स्कूल जाना भी चैलेंजिंग काम…
इस क्लिप में 2 बच्चियों को नदी पार करने के लिए जर्जर रस्सी के सहारे टिकी ट्रॉली में बैठकर स्कूल जाते देखा जा सकता है। बीच में यह ट्रॉली जब रूक जाती है, तो इसे दोनों तरफ से खींचकर बच्चियां किसी तरह उस नदी को पार करने की कोशिश करती नजर आती है। इस वीडियो मेंएक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “2025 है ये”, इस बात पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कि वर्ष 2025 में भी ऐसी स्थितियां आज भी बनी हुई हैं।

वह इलाके में विकास की प्रगति पर सवाल उठाते हुए आगे कमेंट करता है, “ऐसा होगा विकास”? उसकी इस वीडियो ने Instagram पर यूजर्स के बीच पहाड़ों पर होने वाले विकास को लेकर एक बहस छेड़ दी है। लोग इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

भाई ये असली मजे है…
यूजर्स जहां एक तरफ इस मामले को सीरीयस मानकर पुल बनाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। वही कई यूजर्स ऐसे भी है, जिनका मानना है कि नदी के ऊपर से दिखने वाला व्यू ही तो असली मजा है। एक यूजर ने लिखा- 2013 में आपदा आई थी, तब से यहीं व्यवस्था है। दूसरे यूजर ने कहा कि भाई ये असली मजे है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सड़क की कोई व्यवस्था नहीं हो सकती है, क्योंकि ये हिस्सा अति दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ क्षेत्र है। कुमाऊं गढ़वाल में ऐसी जगहों पर सड़क और पुल बनाना बहुत मुश्किल हैं।

वीडियो को मिलें करोड़ो व्यूज…
Instagram पर इस Reel को @tribhchauhan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 85 हजार से ज्यादा लाइक्स और डेढ़ करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। पोस्ट पर 4 हजार 900 से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...