10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवाजपेयी ने मुशर्रफ के लिए बनाई थी खीर... पाकिस्‍तानी नेता ने किया...

वाजपेयी ने मुशर्रफ के लिए बनाई थी खीर… पाकिस्‍तानी नेता ने किया बड़ा दावा, पूर्व भारतीय पीएम की जमकर तारीफ की

Published on

इस्लामाबाद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार (25 दिसंबर) को 100वीं जयंती है। भारत के तमाम बड़े राजनेताओं ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी उनको याद किया है। इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक सम्मानित नेता बताते हुए उस किस्से को याद किया है, जब वह खुद परवेज मुशर्रफ के लिए उनकी पंसदीदा डिश खीर बनाने लगे थे।

फवाद चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100 जयंती से जुड़ी एक न्यूज को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्मदिन है। परवेज मुशर्रफ ने एक बार वाजपेयी के अच्छे बर्ताव की तारीफ करते हुए उनका एक किस्सा मुझे बताया था। मुशर्रफ भारत गए तो उन्होंने वाजपेयी से मिलने की इच्छा व्यक्त की। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने वाजपेयी से उनकी बैठक की व्यवस्था कर दी। बातचीत शुरू हुई तो वाजपेयी ने मुशर्रफ से उनकी पसंदीदा मिठाई के बारे में पूछा। मुशर्रफ ने जवाब दिया कि वह खीर सबसे ज्यादा पसंद करते है। इस वाजपेयी ने खुद उनके लिए खीर बनाई। वाजपेई सचमुच बहुत सम्मानित व्यक्ति थे।’

मुशर्रफ ने भी याद किया था खीर का किस्सा
साल 2018 में जब अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ तो उनको याद करते हुए पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने उनको याद किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी खीर बनाने पर देर तक वाजपेयी से बात हुई थी। मुशर्रफ ने कहा था, ‘वाजपेयी से मैंने उनसे पूछा कि उन्हें क्या-क्या पकाना पसंद है, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें खीर बनाना भी काफी पसंद है। मुझे भी खीर बहुत पसंद है, इसलिए मैंने उनसे पूछा कि खीर को कैसे अच्छे से बनाना चाहिए। हमारी देर तक खीर बनाने पर बात हुई थी।’

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें महान राजनेता बताया था। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। शुरू में दो बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके लेकिन 1999 से 2004 तक का कार्यकाल उन्होंने पूरा किया। परवेज मुशर्रफ भी 2001 से 2008 पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। ऐसे में इस दौरान दोनों नेताओं की कई मुलाकाते हुई थीं। परवेज मुशर्रफ का भी 2023 में निधन हो चुका है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...